अखिलेश सरकार अब बलात्कार पीडि़त महिलाओं को जान की भी सुरक्षा नहीं कर पा रही —–विजय बहादुर पाठक


d6c16633c0892e8303746e331091a5ed_Mलखनऊ |  भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया कि राज्य में बलात्कार पीडि़त महिलाओं की आबरू की हिफाजत न कर पाने वाली अखिलेश सरकार अब बलात्कार पीडि़त महिलाओं को जान की भी सुरक्षा नहीं कर पा रही है। पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि अखिलेश सरकार में बेखौफ हुए बलात्कारी पहले महिलाओं को अपने हवस का शिकार बनाते है बाद में न्याय मांगने पर बलात्कार पीडि़त महिला की हत्या कर देते है। लेकिन अखिलेश की पुलिस मूकदर्शक बनी रही है और शासन सत्ता में बैठे। लोग राज्य में बेहतर कानून व्यवस्था के दांवे करते रहते है। जबकि मऊ और सीतापुर में आरोपियों से सुलह न करने पर बलात्कार पीडि़त महिलाओं की हत्या कर दी जा रही है।
प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि राज्य में अखिलेश सरकार के गठन के साथ से ही महिलाओं के साथ बलात्कार व बदसलूकी की घटनाओं लगातार बढ़ोत्तरी होती चली गई। लेकिन अखिलेश सरकार इन घटनाओं को रोक पाने में असफल सिद्ध हुई। अखिलेश सरकार की नाकामियों का नतीजा रहा कि राज्य में आपराधिक तत्वों के हौसले बुंलद होते चले गये है। अब अखिलेश राज में राज्य में महिलाओं के बद से बदतर हुए हालातों का आलम यह है कि बलात्कार की पीडिता महिलाएं यदि अपने लिये न्याय की गुहार लगाती है तो उनकी हत्या कर दी जाती हैं। लेकिन पुलिस प्रशासन के अधिकारी इन घटनाओं की रोकने के बजाय महज बयानबाजी में लगे रहते है। नतीजा यह हो रहा है कि पहले सीतापुर और अब मऊ में बलात्कार की पीडि़ता महिला की हत्या कर दी जा रही है।
श्री पाठक ने बलात्कार पीडि़त महिलाओं की हत्याओं के मामले में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि पुलिस ने सजगता दिखाई होती तो शायद इस तरह की वारदाते न होती। उन्होंने कहाकि अखिलेश राज में बलात्कारियों के हौसले इतने बुलंद हो गये है कि उन्हें पुलिस का भी भय नहीं रहा। अब तो हालात और भी भयावह होने लगे है पहले बलात्कार और फिर पुलिस में शिकायत करने पर पीडि़ता की हत्या करने में भी अपराधी संकोच नही कर रहे है।

Scroll To Top
Translate »