
लखनऊ | विकास रथ यात्रा के दौरान सीएम अखिलेश काफी जोश में नजर आए। लाल रंग की समाजवादी टोपी में इस यात्रा का रंग और गाढ़ा हो गया। इस खास मौके पर अखिलेश ने कहा, ”विकास से विजय की ओर बढ़ रही यह रथ यात्रा जरूर सफल होगी। जनता के बीच जाकर समाजवादी पार्टी के कामों को बताएंगे। जनता जानती है किसने कितना काम किया है। इस रथ यात्रा के दौरान जिस तरह का जनसैलाब उमड़ रहा है, इससे यह साफ है कि जनता सपा के साथ है और पार्टी एक बार फिर बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।”
अखिलेश के मुताबिक, ”मुझे बहुत खुशी है कि नेताजी ने हरी झंडी दिखाई। प्रदेश अध्यक्ष भी मंच पर आए और उन्होंने अपनी शुभकामनाएं दीं। हालांकि आजम खान नहीं आ पाए, लेकिन उनका और प्रोफेसर चाचा का आर्शीवाद मेरे साथ है। चुनाव नजदीक हैं तो सभी पार्टियां अब यूपी में रथ यात्राएं करेंगी, लेकिन जनता आंकलन करेगी कि किसने अच्छा काम किया है। यह रथ ऐसे ही चलता रहेगा और जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा सबके बीच के मतभेद खत्म हो जाएंगे। कार्यकर्ता और नेता एक हो जाएंगे। गठबंधन की मुझे कोई जानकारी नहीं है। मैं न कभी किसी से नाराज था और ना हूं। ट्रेनी सीएम की तरह काम करते हुए काफी कुछ सीखा है। कई नए फैसले लिए और काम किए।”
https://rashtriyadinmaan.com
