अखिलेश सिंह की बेटी अदिति कांग्रेस में शामिल


1472228006446aditi
लखनऊ: सदर विधायक अखिलेश सिंह की पुत्री अदिति सिंह दिल्‍ली में यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद के सामने कांग्रेस में शामिल हो गईं। माना जा रहा है कि अदिति सिंह ही कांग्रेस के टिकट पर सदर से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। अदिति के आने से यहां से टिकट चाहने वाले कई दावेदार निराश हो गए हैं।
बीमारी से घिरे अखिलेश सिंह ने इस बार सदर सीट से अपनी बेटी अदिति को चुनाव लड़ाने का फैसला काफी पहले ले लिया था। पूरे क्षेत्र में उनका प्रचार हो रहा है और वह खुद भी सघन जनसंपर्क में लगीं हैं। इधर काफी दिनों से राजनीति में दो तरह की चर्चाएं चल रहीं थीं। एक, अदिति भाजपा के सहयोगी दल अपना दल से टिकट लेकर चुनावी वैतरणी पार लगा लेंगी। दूसरी, वह कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं। दूसरी चर्चा आज दमदार निकली और अदिति सिंह विधिवत कांग्रेस में शामिल हो गईं। अदिति युवा और राजनीति में बिलकुल नई हैं। यह बेदाग छवि उन्हें पार्टी में आगे बढ़ा भी सकती है।
सांसद प्रतिनिधि केएल शर्मा ने कहा कि अदिति के आने से कांग्रेस जिले में मजबूत होगी। अखिलेश सिंह कांग्रेस के टिकट पर ही पहली बार वर्ष’1993 में सदर सीट से विधायक चुने गए थे। तबसे आज तक वह सदर सीट से जीतते आ रहे हैं। वर्ष’2007 में निर्दल चुनाव जीतने के बाद वर्ष ‘2012 में पीस पार्टी से विधायक चुने गए। इधर वह बीमार हैं इसीलिए उन्‍होंने अपनी परंपरागत सीट से बेटी को आगे किया है।


Scroll To Top
Translate »