अखिलेश यादव ने विधान परिषद में कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर जमकर हमला बोला


04-1423054806-akhilesh-yadav-up-cm

लखनऊ, । पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को विधान परिषद में प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने अपने भाषण के दौरान एण्टी रोमियो दल का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि दो दिन में ही ये एण्टी रोमियो स्क्वाड वाले कहां चले गए हैं।

उन्होंने कहा कि उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा शिक्षक भी रहे हैं, पढ़ाया भी होगा। बताएं कि रोमियो कौन था? अखिलेश बोले कि अगर रोमियो की बात इंग्लैंड तक पंहुच जाती तो नेता सदन को जबाब देना पड़ता, रोमियो तो शरीफ था। अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे तो पता ही नहीं था कि हमारे नेता अधिकारी इतना अच्छा झाडू़ लगाते हैं। ये झाड़ू सिर्फ एक ही दिन क्यों लगाई गयी। उन्होंने कहा कि मैं बुन्देलखण्ड गया था, वहां सिर्फ अन्न गाय दिखाई दी, गाय ही हमें रास्ता दिखा रही थी, सभी सड़कों और डिवाइडर पर गाय ही दिखाई दी थी। अखिलेश ने कहा कि बताओ गाय की वजह से आदमी की जान ले ली।

अखिलेश यादव ने अपने भाषण के दौरान कहा कि गोवा की भी जानकारी दे, वहां गौ को लेकर आपकी क्या नीति है। राज्य सरकार आप नफरत फैलाना चाहते हैं। अखिलेश ने कहा कि कानून व्यवस्था पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। 100 नम्बर लागू करना कितना मुश्किल था, मैं तो कहता हूं कि सरकार के लोग 100 नम्बर जाकर देखें। 100 नम्बर सबसे बेहतरीन सिस्टम है, ये आपके भी घोषणा पत्र में है। ये जो भी हम समाजवादियों का किया हुआ है। अखिलेश ने मथुरा काण्ड का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यह सरकार कानून व्यवस्था पर पिछड़ गई है, मथुरा को आप नहीं सभाल पा रहे हैं। हमारी सरकार की याद मत दिलाना, ये आपकी सरकार है। उन्होंने दिनेश शर्मा से पूछा कि बताओ कि मंै हिन्दू हूं कि नहीं, आप अपने घर को भगवा रंग में रंगवाते हो तो हिन्दू हो गए, अगर आपको गाय देखना हो तो हमारे घर आकर देखो, कितनी गाय हैं।

अखिलेश ने कहा कि गौरक्षको ने सिर्फ लोगों की जान लेने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आप जिन विदेशी से हाथ मिलाते हो, वो क्या खाते है पता है ना। उन्होंनेे कहा कि कभी आप मेरे साथ सैफई आइए, मैं आपको गाय के साथ शेर भी दिखाऊंगा। योगी सरकार सिर्फ भगवा रंग दिखाकर लोगों को डरा रही है। योजनाओं की जांच करने से कुछ विकास नहीं होगा । अखिलेश ने कहा कि लखनऊ का एक्सप्रेस-वे देश का सबसे बेहतरीन एक्सप्रेस-वे है, प्रधानमंत्री इससे बेहतरीन सड़क नहीं बना सकते क्योंकि उनके पास वक्त नहीं है। रिवर फ्रन्ट की जितनी चाहे जांच करा ले लेकिन जब तक शहरों की नदियां पर रिवर फ्रन्ट नहीं बनेगा तब तक नदी साफ नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में ही 90 प्रतिशत काम हो चुका है। अब वर्तमान सरकार को सिर्फ बाकी का 10 प्रतिशत काम ही करना है। साथ ही उन्होंने कहा कि ये सरकार गोरखपुर और झाँसी में मेट्रो कब चलवाएगी।


Scroll To Top
Translate »