सपा विधानमण्डल दल के नेता बने अखिलेश यादव


560x420xAkhilesh-Yadav.jpg.pagespeed.ic.3LLtAR13W5

लखनऊ,। सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आज सर्वसम्मति से पार्टी विधानमण्डल दल का नेता चुन लिया गया।

सपा प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने बताया कि पार्टी विधानमण्डल दल की राज्य मुख्यालय पर बैठक हुई। जिसमें पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को सर्वसम्मति से विधानमण्डल दल का नेता चुना गया। विधानमण्डल दल ने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के चयन का अधिकार भी अखिलेश को दे दिया है। मालूम हो कि विधानमंडल के उच्च सदन में अहमद हसन सपा के नेता हैं। अखिलेश इस समय विधान परिषद के सदस्य हैं। चैधरी से पूछे जाने पर बताया कि विधानमण्डल दल की बैठक में शिवपाल और आजम खां नहीं पहुंचे।

माना जा रहा है कि मजबूत दावेदारी होने के बावजूद अखिलेश ने इन दोनों को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनने का मौका नहीं दिया। इससे दोनों ही नेता नाराज हैं। अखिलेश ने सोमवार को अपने विश्वासपात्र विधायक रामगोविन्द चैधरी को वरिष्ठ विधायक आजम खां और शिवपाल पर तरजीह देते हुए विधायक दल का नेता मनोनीत किया था। सपा के सबसे बड़ा विपक्षी दल होने के नाते चैधरी ही नेता प्रतिपक्ष होंगे।


Scroll To Top
Translate »