
लखनऊ। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कालेज में ऑक्सीजन की कमी के चलते हुयी 30 बच्चों की मौत पर गहरा दुःख जताते हुए सरकार से बच्चों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये देने की मांग की है।
अखिलेश आज यहाँ ट्वीट करते हुए कहा की मुझे इस हृदय विदारक घटना पर बहुत गहरा दुःख है। मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में इस तरह की घोर लापरवाही हुयी कि ऑक्सीजन की कमी के चलते 30 बच्चों की किलकारियां रुक गयीं बेहद शर्मनाक है ये घटना। उन्होंने सरकार से पूरे घटना की जाँच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कारवाही की मांग की है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार गोरखपुर के बाबा राघवदास मेडिकल कालेज में 10 व 11 अगस्त 2017 को कई दर्जन बच्चों की मौत की हृदय विदारक घटना की जांच हेतु विधानसभा में समाजवादी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष श्री रामगोविन्द चौधरी के नेतृत्व में 6 सदस्यीय जांच दल गठित किया गया है। इसके अन्य सदस्य हैं ब्रह्माशंकर त्रिपाठी पूर्वमंत्री, संतोष यादव ‘सनी‘, एम.एल.सी. राधेश्याम सिंह पूर्व राज्यमंत्री, प्रहलाद यादव जिलाध्यक्ष एवं जियाउल इस्लाम महानगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी गोरखपुर।
जांच दल तत्काल घटना स्थल के लिए रवाना हो गया है। वह घटना की जांच कर 13 अगस्त 2017 तक राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा।
https://rashtriyadinmaan.com
