औरैया जाते समय हिरासत में लिए गए अखिलेश यादव रिहा ,भाजपा पर लगाये आरोप


20938046_640501663004058_1783375665_n-1
lucknow : अखिलेश यादव को 1 लाख के निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया है.उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाये और कहा कि कोई और नामांकन न कर पाए इसलिए बीजेपी ये सब कर रही है. एडीजी अविनाथ चंद्र ने बयान दिया है कि औरैया में निष्पक्ष चुनाव कराया जाएगा, सपा नेताओं पर लगी गलत धाराएं हटाई जाएंगी।

इसी बीच लखनऊ हज़रतगंज में हज़ारों की संख्या में सपा कार्यकर्ताओँ ने उग्र प्रदर्शन किया, पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं पर बल प्रयोग किया गया। अखिलेश यादव एडीजी से वार्ता के बाद मान गये और उन्हें वापस लखनऊ भेज दिया गया. गौरतलब है कि आज अपने ही बनाए एक्सप्रेसवे पर आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हिरासत में लिए गए. उन्हें एक्सप्रेसवे के रास्ते औरैया जाने के दौरान उन्हें हिरासत मे ले लिया गया.अखिलेश को नवाबगंज गेस्ट हाउस लेकर पुलिस रवाना हो गयी थी. गौरतलब है कि औरैया में पुलिस ने सपा नेता प्रदीप और सांसद डिम्पल यादव के प्रतिनिधि समेत कई नेताओं के साथ मारपीट की थी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था.

लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर पहले टोल प्लाजा पर भारी पुलिस बल ने पूर्वमुख्यमंत्री  को रोका तो उनके साथ मौजूद सैकड़ों नौजवानों ने धरना देना शुरू कर दिया। विधायक अनिल दोहरे, पूर्व सांसद यशवीर सिंह, पूर्व विधायक बदलू खां, डा0 राजपाल कश्यप, आनंद भदौरिया, संतोष यादव सनी, राजेश यादव, अतुल प्रधान, विजय यादव, राम सागर यादव, राहुल सिंह, दिग्विजय सिंह देव, मो0 एबाद, बृजेश यादव, गौरव दुबे, संजय सविता, प्रदीप शर्मा सहित दर्जनों एमएलसी श्री यादव के साथ धरने पर बैठे।
       श्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में आज बिहार प्रांत की राजधानी पटना में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री किरनमय नंदा धरना दिया और गिरफ्तारी दी। अन्य प्रदेशों से भी विरोध प्रदर्शन की सूचनाएं है।
       समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के हिरासत में लिये जाने की खबर लगते ही कानपुर में प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल, आगरा में पूर्व सांसद श्रीराम जी लाल सुमन ने धरना प्रदर्शन किया। विधायक अमिताभ बाजपेयी, संजय लाठर (एमएलसी) की गिरफ्तारी हुई।
       लखनऊ, इलाहाबाद, वाराणसी, शाहजहांपुर, आजमगढ़, कन्नौज, गोरखपुर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, प्रतापगढ़, नोएडा, रायबरेली, चन्दौली, गाजीपुर, संतकबीरनगर, में हजारों पार्टी कार्यकर्Ÿााओं ने धरना प्रदर्शन किया।

Scroll To Top
Translate »