
लखनऊ | सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एम के स्टालिन द्वारा राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने की पेशकश पर कहा कि अगर किसी ने उनका (राहुल) नाम उम्मीदवार के तौर पर लिया है तो जरूरी नहीं कि संभावित गठबंधन के नेता इससे सहमत हों।
उन्होंने कहा कि देश की जनता भाजपा से बेहद नाराज है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व शरद पवार जी जैसे नेताओं ने भाजपा विरोधी दलों को एक साथ लाने के लिए काफी कोशिश की है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति अपनी राय देता है तो जरूरी नहीं कि गठबंधन इससे सहमत हो।
उन्होंने कहा कि अभी के लिए यह जरूरी है कि सभी साथ आएं क्योंकि देश की जनता बहुत निराश है। भाजपा ने 2014 के चुनाव में जो वादे जनता से किए थे वो पूरे नहीं हुए। अब सभी को साथ आना चाहिए, नेता कौन बनेगा… इसका फैसला चुनाव बाद हो जाएगा।
https://rashtriyadinmaan.com
