अखिलेश यादव ने कहा , आज भी लोगों को ईवीएम पर भरोसा नहीं है


Akhilesh-yadav-Profile
लखनऊ  |
       प्रखर समाजवादी नेता और समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री जनेश्वर मिश्र की 9वीं पुण्यतिथि पर आज पूर्व रक्षामंत्री श्री मुलायम सिंह यादव, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव एवं राष्ट्रीय मुख्य महासचिव प्रो0 रामगोपाल यादव ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। समाजवादी पार्टी कार्यालय, जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट तथा जनेश्वर मिश्र पार्क में विशेष आयोजन हुए जिसमें समाजवादी आंदोलन में श्री मिश्र के योगदान को याद किया गया।
 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने जनेश्वर मिश्र पार्क, गोमतीनगर लखनऊ स्थित श्री जनेश्वर मिश्र की विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात् उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के सिद्धांतों को लेकर डाॅ0 राममनोहर लोहिया आगे बढ़े, श्री जनेश्वर मिश्र ने भी उनका रास्ता अपनाया। आज समाजवादी आंदोलन को और आगे ले जाने का संकल्प लेना है। जनता समाजवादी नीति और समाजवादी कार्यक्रमों से ही खुशहाल होगी।
  श्री यादव ने कहा कि आज हर संस्था पर संकट है। लोकतंत्र में लोग आवाज न उठा सकें इसलिए सभी संस्थाओं पर पहरा लगाने का काम भाजपा कर रही है। अब भाजपा का समय खत्म हो रहा है उन्हें अब फिर जनता के बीच में जाना है। जनता बदलाव चाहती है। भाजपा ने समाज में जाति का ज़हर घोला है और भाईचारा खत्म किया है, अब वह लोकतंत्र खत्म कर रही है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि आज भी लोगों को ईवीएम पर भरोसा नहीं है। लोगों का कहना है कि वोट साइकिल पर दिया निकला भाजपा पर। ईवीएम पर जब विज्ञान के हर क्षेत्र में अग्रणी जापान को भरोसा नहीं है तो हम लोग कैसे कर लें। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव समाजवादी पार्टी और बसपा मिलकर जीतेंगे। चुनाव जीतना है तो मौन भी रहना होगा। इस चुनाव में जनता ही भाजपा से हिसाब किताब लेगी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से समाजवादी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष सर्वश्री अहमद हसन, राजेन्द्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, एस.आर.एस यादव, डाॅ0 राजपाल कश्यप, राजेश यादव राजू, अरविन्द कुमार सिंह, रामबृ़़क्ष यादव, डाॅ0 मधु गुप्ता, राकेश सचान, संतोष यादव सनी, अनुराग भदौरिया, अंबरीष पुष्कर, डाॅ मनोज पाण्डेय, प्रो0 शिवाकांत ओझा, मनीष यादव, राकेश यादव, राजकुमार मिश्रा, विकास यादव, आर.के. चैधरी, जय प्रकाश अंचल, साहिब सिंह सैनी, विजय सिंह, रामसागर, राकेश पाल, रविदास मेहरोत्रा, फाकिर सिद्दीकी, राजीव राय, बृजेश यादव, मो0 एबाद, प्रदीप तिवारी, सुशीला सरोज, जूही सिंह, जरीना उस्मानी, लीलावती कुशवाहा, गीता सिंह, शीला सिंह, गीता पाण्डेय, ऋचा सिंह, मीरा वर्धन, पूजा शुक्ला, आलोक तिवारी, डाॅ0 निर्भय सिंह पटेल, रोहित शुक्ला लल्लू,  सहित अन्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Scroll To Top
Translate »