MP में सपा MLA को मंत्रिमंडल में शामिल न करने से खफा अखिलेश यादव ने कहा कि UP में गैर-कांग्रेसी होगा गठबंधन


Akhilesh-yadav-Profile

 

lucknow |  2019 के आम चुनावों से पहले महागठबंधन को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है. अखिलेश ने कहा कि भाजपा के खिलाफ उत्‍तर प्रदेश में बनने जा रहा गठबंधन गैर-कांग्रेसी होगा. मध्‍य प्रदेश में सपा के एकमात्र विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल न करने से खफा अखिलेश यादव ने यह बात कही है.

इतना ही नहीं अखिलेश ने कहा, ‘हम कांग्रेस को भी धन्यवाद देना चाहेंगे कि मध्य प्रदेश में हमारे विधायक को मंत्री नहीं बनाया. हम कांग्रेस और बीजेपी दोनों को धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने कम से कम समाजवादियों का रास्ता साफ कर दिया, जबकि सपा का विधायक मध्‍य प्रदेश में कांग्रेस को समर्थन दे रहा था.’

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि, ‘हम समाजवादियों को न जाने क्या-क्या कहा गया था. याद होगा उपचुनाव में समाजवादियों को लेकर क्या कहा था कि ये गठबंधन करने जा रहे दल क्या हैं? किन शब्दों का इस्तेमाल किया था. मैं उन्हें कई बार धन्यवाद दे चुका हूं. मैं भारतीय जनता पार्टी को इस बात के लिए भी धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने हमें बैकवर्ड समझा. हम तो खुद को बैकवर्ड ही नहीं समझते थे. हम तो सबको साथ लेकर चलना चाहते थे. काम पर वोट मांग रहे थे.’


Scroll To Top
Translate »