अमर सिंह के आरोपों पर अखिलेश यादव का जवाब- मुद्दे से जनता को भटकाया जा रहा


04-1423054806-akhilesh-yadav-up-cm

 

 

lucknow | राज्यसभा सांसद अमर सिंह के आरोपों पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जवाब दिया है. मंगलवार को लखनऊ में अखिलेश यादव ने कहा कि मुद्दे से जनता को भटकाया जा रहा है. ध्यान हटाने की ताकत सिर्फ बीजेपी के पास है. उन्होंने कहा कि गरीबी, बेरोजगारी और वायदों पर बात क्यों नहीं हो रही है? अखिलेश यादव ने कहा कि अब देश का नौजवान परिवर्तन चाह रहा है. आखिर देश को मुद्दे से कब तक भटकाया जाएगा?

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी 19 सितंबर से को साइकिल यात्रा करने जा रही है. जिस एक्सप्रेसवे पर सुखोई और मिराज उतरा था, उस पर हमारे नौजवान साइकिल चला रहे हैं. अखिलेश यादव ने कहा कि देश 2019 में नया पीएम चाहता है. यूपी की जनता बदलाव चाहती है. किसान से लेकर व्यापारी परेशान है. अखिलेश यादव ने कहा कि अभी हमको बताया गया कि डिजिटल दुनिया मे कुछ फैलाया जा रहा है.  इसमें कुछ लोगों को ज्यादा जानकारी है.

सपा प्रमुख ने कहा कि हमने अभी बच्चों को लैपटॉप बांटे थे. जब सरकार बनेगी तब बिना भेदभाव लैपटॉप बाटेंगे. ये हम सरकार को उसका वादा याद दिलाना चाहते हैं. एक बार हमारी सरकार में बंटे लैपटॉप की सूची निकालकर देख लो. बीजेपी से बड़ा झूठ कोई बोल नहीं सकता.  अखिलेश ने कहा कि उनका एक मंदिर मुख्यमंत्री आवास में छूट गया. युवा ही 2019 में लड़ाई लड़ेंगे. ये वो सरकार है, जो नौकरियां देने का वादा की थी. ऐसा कुछ हुआ ही नहीं. वहीं अमर सिंह के नमाज़वादी पार्टी कहने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि हमारे प्रोडक्ट बीजेपी वाले प्रोडक्ट नहीं है.

बता दें राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने मंगलवार को राजधानी लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और वरिष्ठ नेता आजम खान पर जबरदस्त हमला बोला. उन्होंने शिवपाल यादव की तारीफ की, वहीं अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप भी लगाए.


अमर सिंह ने शिवपाल यादव की तारीफ़ करते हुए कहा, “मैंने शिवपाल की बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कराने के लिए समय तय कराया था. लेकिन शिवपाल नहीं गए. शिवपाल शिल्पकार नहीं, मुलायम की अच्छी कृति हैं. शिवपाल ने किसी की इज्जत नहीं लूटी. किसी के साथ छेड़छाड़ नहीं की. वहीं, अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने शिवपाल को ही नहीं, बल्कि अपनी मां के साथ-साथ बाप मुलायम सिंह यादव को भी नहीं छोड़ा.


Scroll To Top
Translate »