मुंबई: अक्षय कुमार की आगामी फिल्म एयरलिफ्ट का ट्रेलर रिलिज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर वास्तव में आपके मन में देश के लिए कुछ कर गुजरने की बात जगाता है।
एयरलिफ्ट की कहानी इराक-कुवैत के बीच 1990 में हुए युद्ध के बाद वहां मौजूद भारतीयों के वहां से बाहर निकलने के मिशन पर आधारित है। फिल्म की कहानी अक्षय के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कुवैत में फंसे भारतीयों को बाहर निकालने में मदद करता है।
राजा कृष्ण मेनन द्वारा निर्देशित फिल्म एयरलिफ्ट में निमरत कौर अक्षय कुमार के किरदार की पत्नी अमृता कात्याल की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म सिनेमाघरों में 22 जनवरी, 2016 को रिलीज होगी।
https://rashtriyadinmaan.com


