जिसको राजनीति करनी है उसके लिए सारे रास्ते खुले, लेकिन अब देर हो चुकी है: अखिलेश यादव


unnamed

लखनऊ,। सीएम अखिलेश यादव ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में पीएम मोदी और मायावती पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा- बिजली कटौती को बेवजह मुद्दा बनाया गया। पीएम मुद्दा बनाने में माहिर हैं। साथ ही उन्होंने प्रतीक यादव के राजनीति में आने की बात पर कहा- राजनीति जिसको करनी है उसके लिए सारे रास्ते खुले हैं। लेकिन अब बहुत देर हो चुकी है। हमारी सरकार बनने जा रही है।उन्हांने इशारे में कहा कि मैं 5 साल का हिसबा देता हूं, आप 3 साल का दीजिए

अखिलेश ने आगे कहा- ‘‘हम काम करना चाहते हैं। मैं 5 साल का हिसाब देते हूं, आप 3 साल का हिसाब दीजिए। बीजेपी के लोग आएं 1090 के काम को देखें।’’ अखिलेश यादव ने आगे कहा कि हम सभा करने में आगे, चुनाव में आगे, काम में आगे, इस बार गठबंधन की सरकार बनेगी।मेरे रोड शो के दौरान एक समझदार अधिकारी ने बिजली बंद करा दी, मोदी जी को मुद्दा मिल गया। हम मंदिर में पूजा करने गए। वहीं दिया जलाना था इसलिए पंखा बंद करने का कहा। किसी को स्विच की जानकारी नहीं थी, तो लाइट की स्विच ऑफ कर दी। इसको भी उन्होंने मुद्दा बना दिया। पीएम मुद्दा बनाने में माहिर हैं। कई लोग माइक से ज्यादा चिल्ला रहे हैं, बिजली कटौती को बेवजह मुद्दा बनाया गया।

उन्होंने मायावती पर कमेंट करते हुए कहा- बुआ के पास जो जाता है वो घुटनों के बल रेंगते हुए जाता है। उन्होंने चलते-फिरते हाथी बनवाए होते तो मैं कहता कि हाथी चलते-फिरते हैं।वो तो हमारे घर में भी झांक रही हैं। उन्हें ये झांकने की आदत कहां से लगी।वो कहती हैं हमारे घर में पत्थर लगे हैं। मैं कहता हूं वे आकर देख लें।अखिलेश यादव ने कहा- पीएम बनारस को क्योटो बनाने का वादा किया, लेकिन कब और कहां काम हुआ है मुझे तो नहीं दिखा। केंद्र की सरकार 5 प्रतिशत भी काम नहीं कर पाई। हमारी सरकार बन रही है। हम बनारस को क्योटो सिटी बनाएंगे।उन्होंने कहा कि दिल्ली वाले पत्रकारों के सर्वे में बीजेपी आगे है। लेकिन जमीनी हालात कुछ और ही हैं।पीएम भी इस बात को जानते हैं। इस लिए उनको इतनी रैलियां करनी पड़ रही हैं और झूठ भी बोलना पड़ रहा है। डर के चलते पीएम ने बार-बार रोड शो किया।


Scroll To Top
Translate »