राजस्व विभाग के सभी खाली पदों को भरा जायेगा: शिवपाल


 

12717558_1565999623721237_2193475030964293041_n
लखनऊ । राजस्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि राजस्व विभाग के इतिहास में आज एक ऐतिहासिक दिन है। वर्षों पुराने विभिनन जटिल राजस्व कानूनों के स्थान पर आज एक समेकित ’’ उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता’’ 2006 यथा संशोधित 2015 लागू हो रही है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर पर राजस्व विभाग द्वारा प्रदेश के राजस्व परिषद मुख्यालय पर व जनपदों के जिला मुख्यालयों पर ’’राजस्व दिवस’’ मनाने का निर्णय लिया गया है। श्री यादव ने कहा कि राजस्व दिवस आयोजन का उद्देश्य राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को उनकी वर्ष भर की उपलब्धियों के आधार पर उनको पुरस्कृत व सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन करना व उनके अन्दर और अधिक अच्छा कार्य करने की इच्छाशक्ति पैदा करना है। कार्यक्रम में इस वर्ष उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के प्रत्येक मण्डल से एक जिलाधिकारी, एक उप जिलाधिकारी व एक तहसीलदार को सम्मानित किया गया।

श्री यादव आज कैसरबाग लखनऊ, स्थित राजस्व परिषद के सभागार में प्रथम राजस्व दिवस समारोह के उद्घाटन अवसर पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। राजस्व मंत्री ने कहा कि इस वर्ष के विगत 10 महीने में राजस्व विभाग द्वारा राजस्व वादों के निस्तारण करने एवं तहसीलों में आम जनता की सुविधा के लिए अवस्थापना सुविधाओं में वृद्धि करने में सराहनीय कार्य किया गया है। तीन वर्ष पूर्व जहाँ पूरे प्रदेश में लगभग 16 लाख राजस्व वाद विचाराधीन थे, आज उनकी संख्या घटकर अब मात्र 06 लाख रह गई है। प्रदेश में इसी 10 माह की अवधि में राजस्व भवनों के निर्माण पर रू0 250 करोड़ व्यय किया जा चुका है तथा 93 तहसीलों 14 जिलों व 2 मण्डल के कार्यालय भवनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा 60 पुरानी तहसीलों में जन सुविधाओं के उन्ननयन हेतु 20 करोड़ रूपये से कार्य कराये जा रहे है।

श्री यादव ने कहा कि इस अवसर पर राजस्व विभग अपना एक अलग ’’ध्वज’’ व ’’लोगो’’ जारी कर रहा है यह ध्वज राजस्व विभाग के अधिकािरयों एवं कर्मचारियों के लिए गौरव का प्रतीक व उनके उत्साहवर्धन एवं प्रेरणा का स्रोत होगा। ध्वज का रंग भूरा है, जो धरा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग का मुख्य कार्य भू-मापन, भूमि विवादों का निपटारा, भू-अभिलेखों का रखरखाव व सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा करना है, इसलिए भूमि से मिलता-जुलता गहरा भूरा रंग दिया गया है। ’’लोगो’’ मे दो वृत्त हैं, बड़ा वृत्त राजस्व परिषद व छोटा वृत जिला प्रशासन का प्रतीक हैं वृत्तों कासुनहरा रंग सुशासन व हरा रंग विकास का प्रतीक है, गेंहूॅ की बलियाॅ प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की प्रतीक हैं। श्री यादव ने कहा कि जिलाधिकारी, एक अपरजिलाधिकारी, एक उपजिलाधिकारी व एक तहसीलदार को व इसी प्रकार जनपद व तहसील मुख्यालय पर अधीनस्थ अधिकारियोंध् कर्मचारियों को सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया जायेगा। विगत वर्षों में राजस्व विभागध् परिषद द्वारा किये गये अभिनव कार्य-राजस्व न्यायालय कम्प्यूटरीकृत प्रबन्धन प्रणाली, का विकास, वसूली प्रमाणपत्रों की कम्प्यूटर प्रबन्धन प्रणाली-2015’’ का विकास, भूलेख खतौनी को ’’रियल टाइम’’ बनाने हेतु साॅफ्वेयर के नये वर्जन का विकास, आय, जाति, निवास आदि प्रमाणपत्रों के लिए एस0एस0डी0जी0 (स्टेट सर्विस डिलीवरी गेटवे सिस्टम) पोर्टल आॅनलाइन का विकास, भू-चित्रों का डिजिटाइजेशन का कार्य प्रारम्भ, राजस्व अभिलेखाकारों के आधुनिकीकरा का कार्य प्रारम्भ, 28 नई तहसीलों का सृजन, राजस्व संहिता का प्रख्यापन ।

उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग में रिक्त पदों को भरने हेतु प्रभावी कार्यवाही- 2200 राजस्व निरीक्षकों के पदों पर भर्ती, पदोन्नति का कार्य पूर्ण, लेखपालों के 13500 पदों पर भर्ती की कार्यवाही पूर्ण 2500 सीजनल अमीनों को विनियमित करने की कार्यवाही प्रगति पर , नायब तहसीलदार के 200 पदों पर भर्तीध्पदोननति की कार्यवाही पूर्ण , पदोन्नति कोटे के डिप्टी कलेक्टर पदों पर तहसीलदारों की शत-प्रतिशत पदोन्नति कार्य पूर्ण किया गया।
अध्यक्ष राजस्व परिषद अनिल कुमार गुप्ता, ने कहा कि राजस्व दिवस के आयोजन का उद्देश्य राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को उनकी वर्ष भर की उपलब्धियों के आधार पर उनको पुरूस्कृत व सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन करना है। इस क्रम में राजस्व परिषद द्वारा वर्ष में उत्कृष्ट और सरहानीय कार्य करने वाले जिलाधिकारियों, उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों को लखनऊ में आयोजित होने वाले राजस्व दिवस समारोह में पुरूस्कृत कर सम्मानित किया जायेगा। इसी प्रकार जिला स्तर पर राजस्व दिवस को हर्षोल्लास के साथ समारोह के रूप में मनाया जायेगा और इस अवसर पर उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया जायेगा। राजस्व दिवस के आयोजन से राजस्व विभाग में कार्य करने वाले प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी को ऊर्जा प्राप्त होगी और वह उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने हेतु उत्साहित होंगे।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री ने राजस्व प्रशासन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बरेली मण्डल में जनपद शाहजहाँपुर की जिलाधिकारी श्रीमती शुभ्रा सक्सेना, उपजिलाधिकारी तहसील फरीदपुर, बरेली श्री कुँवर पंकज, तहसीलदार तहसील दातागंज, बदाॅयू श्री रनवीर सिंह, मण्डल आजमगढ़ में जनपद आजमगढ़ के जिलाधिकारी सुहास एल.वाई., उपजिलाधिकारी तहसील सदर, मऊ के डात्रराम दुलारे पाण्डेय, तहसीलदार तहसील रसड़ा बलिया के श्री मिथिलेश त्रिपाठी, मण्डल चित्रकूटधाम में जनपद बाँदा के जिलाधिकारी श्री सुरेश कुमार उपजिलाधिकारी तहसील सदर, महोबा, सुशील प्रताप सिंह, तहसीलदार तहसील, सदर, हमीरपुर के श्री सालिक राम, मण्डल मुरादाबाद में जनपद बिजनौर के जिलाधिकारी विजय किरन आनन्द, उपजिलाधिकारी तहसील ठाकुर द्वारा, मुरादाबाद अभिषेक सिंह, तहसीलदार तहसील न्यायिक, सम्भल श्री राकेश सिंह मण्डल झांसी में जनपद ललितपुर के जिलाधिकारी डा.रूपेश कुमार , उपजिलाधिकारी तहसील टहरौली, झांसी सुश्री पूनम निगम, तहसीलदार तहसील सदर, ललितपुर श्री अवधेश कुमार निगम, मण्डल वाराणसी में जनपद चंदौली के जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम, उपजिलाधिकारी सदर, जौनपुर श्री राकेश कुमार पटेल, तहसीलदार तहसील सदर वाराणसी जीवन कुमार पाण्डेय, मण्डल गोरखपुर में जनपद कुशीनगर के जिलाधिकारी लोकेश एम., उपजिलाधिकारी सदर, देवरिया डा. अजय कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार तहसील निचलौल, महराजगंज कुलदेव सिंह, मण्डल कानपुर में जनपद कानपुर नगर व इटावा (सं) के जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा एवं नितिन बंसल ,उपजिलाधिकारी तहसील सदर, कन्नौज, सुनील कुमार शुक्ला, तहसीलदार तहसील सदर, कानपुर नगर अनिल कुमार, मण्डल फैजाबाद में जनपद फैजाबाद के जिलाधिकारी श्री योगेश्वर राम मिश्र, तहसीलदार तहसील गौरीगंज, अमेठी सुश्री वंदिता श्रीवास्तव, तहसीलदार तहसील नवाबगंज, बाराबंकी उमेश कुमार सिंह, मण्डल बस्ती में जनपद संत कबीर नगर के जिलाधिकारी डा.सरोज कुमार, उपजिलाधिकारी तहसील हरैया, बस्ती आर.बी. सिंह, तहसीलदार तहसील बांसी, सिंद्धार्थ नगर श्री ओमप्रकाश, मण्डल आगरा में जनपद आगरा के जिलाधिकारी श्री पंकज कुमार, उपजिलाधिकारी तहसील छाता, मथुरा राम अरज यादव, तहसीलदार तहसील सदर, फिरोजाबाद जीत सिंह राय, मण्डल इलाहाबाद में जनपद इलाहाबाद के जिलाधिकारी संजय कुमार, उपजिलाधिकारी तहसील बारा, इलाहाबाद बसंत अग्रवाल, तहसीलदार तहसील बारा, इलाहाबाद राम कुमार शुक्ला, मण्डल देवीपाटन में जनपद बहराइच के जिलाधिकारी श्री अभय, उपजिलाधिकारी तहसील मनकापुर, गोण्डा बी.के. सिंह, तहसीलदार तहसील भिनगा, बहराइच राजेश कुमार सिंह, मण्डल लखनऊ में जनपद लखनऊ के जिलाधिकारी राजशेखर, उपजिलाधिकारी तहसील सण्डीला, हरदोई श्री अशोक प्रताप सिंह, तहसीलदार तहसील सिधौली, सीतापुर श्री फूलचन्द्र आर्य, मण्डल मिर्जापुर में जनपद मीरजापुर के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी तहसील राबर्टसगंज, सोनभद्र श्री कैलास सिंह, तहसीलदार तहसील चुनार, मीरजापुर चन्द्र प्रकाश प्रियदर्शी, मण्डल सहारनपुर में जनपद सहारनपुर के जिलाधिकारी पवन कुमार, उपजिलाधिकारी तहसील सदर, (ज्वाइंट मजिस्टेªट), मुजफ्फरनगर उज्जवल कुमार, तहसीलदार तहसील कैराना, शामली अभय राज पाण्डेय, मण्डल मेरठ में पूर्व जनपद बागपत नरेंद्र शंकर पाण्डेय, उपजिलाधिकारी तहसील सदर, मेरठ रवीश गुप्ता, तहसीलदार तहसील सदर, गाजियाबाद हनोमान प्रसाद, मण्डल अलीगढ़ में जनपद अलीगढ़ के जिलाधिकारी डा. बलकार सिंह, उपजिलाधिकारी सदर, कासगंज संजय कुमार एवं तहसीलदार तहसील जलेसर , एटा संजीव कुमार ओझघ को सम्मानित किया।

 


Scroll To Top
Translate »