रामपुर पहुंचे अमर सिंह ने आजम खान को चैलेंज दिया और कहा- ‘आ गया हूं मैं. आओ आजम मुझे बंद कर दो


_1535625130

lucknow  |   राज्‍यसभा सदस्‍य अमर सिंह ने गुरुवार को आजम खान के गढ़ रामपुर में ही उन पर निशाना साधा. उन्‍होंने कहा कि आजम खान रहेंगे हिंदुस्तान में और गाएंगे पाकिस्तान की. उन्‍होंने आजम खान से सवाल किया कि वह बताएं कि आखिर मुजफ्फरनगर में दंगे क्‍यों हुए. आजम खान मुजफ्फरनगर के प्रभारी थे तो वहां दंगे क्‍यों हुए. उन्‍होंने कहा कि आजम खान के पास झूठ बोलने की डॉक्‍टरेट डिग्री है.

 

रामपुर पहुंचे अमर सिंह ने आजम खान को चैलेंज दिया और कहा- ‘आ गया हूं मैं. आओ आजम मुझे बंद कर दो.’ अमर सिंह ने आजम खान पर निशाना साधते हुए कहा ‘लगता है बकरीद की कुर्बानी से आजम खान का पेट नहीं भरा है. मेरी कुर्बानी से मेरी मासूम बच्चियों की जान बचती है तो मैैं कुर्बान होने के लिए तैयार हूं.’  उन्‍होंने कहा ‘जब ये बयान दे चुके हैं, दंगे अच्‍छी चीज नहीं होती है, हिन्दू का खून है ना मुसलमान का खून है, ये दुश्मन हिन्द ये इंसान का खून है.’

उन्‍होंने कहा कि आजम खान से ज्यादा मैं गुनहगार मुलायम सिंह और अखिलेश यादव को मानता हूं. क्‍योंकि वे आजम खान पर कार्रवाई नहीं करते. उन्‍होंने कहा कि आजम  को अमर सिंह की कुर्बानी पसंद है. हिंदुत्व का मतलब हिंदुस्तानियत से है, हिंदुत्व का कुंभकरण जागेगा और वो रसगुल्ले की तरह आजम खान जैसे लोगो को लील जाएगा.

उन्‍होंने कहा कि मुजफ्फरनगर में जब आजादी के बाद हिन्दू की लाशें आ रही थी तो दंगे नहींं हुए थे. सर सैयद को भी भारत रत्न दिया जाए. आजम खान आपके लिए भारत माता डायन हैं, आपके लिए कश्मीर विवादित है.


Scroll To Top
Translate »