सांसद अमरसिंह, अखिलेश यादव और आजमखाॅ पर जमकर बरसें, कहा कि अखिलेश समाजवादी नहीं बल्कि नामजवादी हैं


40102038_2156740034647190_5559227727447326720_n
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजावादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के चुनाव जीतने पर विष्णु का मंदिर बनवाने वाले बयान को लेकर राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने निशाना साधा है। समाजवादी पार्टी के निष्कासित राज्यसभा सदस्य अमर सिंह एक बार फिर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर बरसे हैं। अमर सिंह ने अपने फेसबुक पोस्ट पर वीडियो जारी कर अखिलेश यादव को नमाजवादी पार्टी का अध्यक्ष बताया है। अमर सिंह इस दौरान समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां पर भी जमकर बरसे।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाल ही में कहा था कि अगर वह सत्ता में आए तो उत्तर प्रदेश में भगवान विष्णु का नगर विकसित किया जाएगा और इसमें भव्य मंदिर भी होगा। उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु का यह मंदिर कंबोडिया के विश्व प्रसिद्ध अंकोरवाट मंदिर की तरह होगा। उनके इसी बयान पर अमर सिंह ने प्रतिक्रिया जाहिर की है।उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजावादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के चुनाव जीतने पर विष्णु का मंदिर बनवाने वाले बयान को लेकर राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने निशाना साधा है। अमर सिंह ने फेसबुक पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने अखिलेश यादव और आजम खान पर जमकर निशाना साधा है। इस वीडियो में अमर सिंह ने कहा कि अखिलेश समाजवादी नहीं बल्कि नामजवादी हैं।

अखिलेश यादव और आजम खां पर अमर सिंह का यह बेहद गुस्सा भरा वीडियो है। जिसमें अमर सिंह ने तो अखिलेश यादव को समाजवादी पार्टी की जगह नमाजवादी पार्टी का अध्यक्ष बता रहे हैं। इस वीडियो में अमर सिंह का गुस्सा सबसे ज्यादा आजम खां पर है। वह अपनी बेटियों पर तेजाब फेंकने के आजम खां के किसी बयान का हवाला दे रहे हैं। अगर धर्मनिरपेक्षता का मतलब अपने स्वाभिमान से समझौता कर हिंदू होने पर शर्म करना है तो ऐसी धर्मनिरपेक्षता नमाजवादी पार्टी को मुबारक, आजम खान और उनकी पार्टी की असलियत पूरे प्रदेश तक पहुँचा उनकी नींव हिला कर ना रख दी तो मेरा नाम अमर सिंह नहीं।कभी अखिलेश यादव के साथ टोपी पहने नजर आने वाले अमर सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव तुम्हें विष्णु मंदिर बनाने का पूरा हक है, तुम समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष नहीं हो, तुम नमाजवादी पार्टी के अध्यक्ष हो। तुम्हारा बनाया हुआ और तुम्हारे पिता का बनाए हुए राजनीतिक पुत्र अजाम खां ने बयान दिया कि अमर सिंह जैसे लोगों को काटना चाहिए। उनकी जवान हो रही बेटियों के उपर तेजाब फेंकना चाहिए।

अमर सिंह ने अखिलेश यादव के परिवारिक झगड़े का जिक्र करते हुए उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैंने उनकी परिवारिक कलह को सुलझाया। इसके बाद भी जब मैं बड़ी मुसीबत में था तब ना वह और ना ही उनके पिता मेरी और मेरे पारिवार की सुध लेने आए। अमर सिंह ने कहा मैं धर्मनिरपेक्षता के लिए अपने आत्मस्वाभिमान से समझौता नहीं कर सकता हूं।गौरतलब है कि हाल ही में लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद अमर सिंह की तारीफ की थी। इसके बाद से ही अमर सिंह समाजवादी पार्टी के खिलाफ मुखर नजर आ रहे हैं।


Scroll To Top
Translate »