रांची। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव जेल में छठ पर्व नहीं मनाएंगे। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के अधीक्षक डा.प्रधान ने आईएएनएस से कहा, “राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख ने उपवास नहीं रखा है और न धार्मिक परंपराओं के लिए किसी सामान की मांग की है।” लालू आमतौर पर छठ पूजा के दौरान उपवास रखते थे और हर वर्ष धार्मिक परंपराओं को पालन करते थे। प्रधान ने कहा, “गुरुवार को उन्होंने अपना भोजन ग्रहण किया और उनके छठ पूजा करने के बारे में हमें कोई सूचना नहीं है। अभी तक उन्होंने पूजा के लिए किसी सामग्री की भी मांग नहीं की है।” लालू प्रसाद को जेल में माली का काम दिया गया है और उन्हें रोजाना 14 रुपये का भुगतान होता है।
Tagged with: Secondary-Featured-Slider
https://rashtriyadinmaan.com
