नेताजी के जाने से देश एवं प्रदेश की राजनीतिक जगत की एक अपूर्णीय क्षति—ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा


नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा ने स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के सैफई गांव पहुंचकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की

श्रद्धेय नेताजी हम सभी के लिए सम्मान एवं आदर के पात्र


लखनऊ|

   प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए0के0 शर्मा  आज  सैफई गांव पहुंचकर श्रद्धेय स्व0 मुलायम सिंह यादव  को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही सैफई के यादव परिवार और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव  से मिलकर शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।          

     इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्रद्धेय नेताजी हम सभी के लिए सम्मान एवं आदर के पात्र थे। उनके जाने से देश एवं प्रदेश की राजनीतिक जगत की एक अपूर्णीय क्षति है। 

उन्होंने कहा कि वह एक प्रखर एवं तेजस्वी नेता थे। हमेशा दबे, कुचले, किसानों और गरीबों की आवाज उठाने वाले तथा उनके हितों के लिए निरंतर संघर्ष करने वाले नेता थे। उन्होंने कहा कि मेरा व्यक्तिगत रूप से भी उनके प्रति असीम आदर भाव था। 

उन्होंने कहा की ईश्वर उनकी आत्मा को सद्गति प्रदान करें एवं अपने श्री चरणों में स्थान दें।

Scroll To Top
Translate »