पुश्तैनी टिंबर व्यापारियों ने एनजीटी में जीत की मनाई खुशी


 

टिंबर एसोसिएशन ने की प्रदेश व्यापी बैठक

लखनऊ  |  उत्तर प्रदेश टिंबर एसोसिएशन द्वारा  प्रदेश कार्यालय में आज दिनांक 25 फरवरी 2020 को देश व्यापी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी, सलाहकार आसिम मार्शल व संरक्षक सनोज गुप्ता ने की। बैठक को संबोधित करते हुए मोहनीश त्रिवेदी ने कहा कि विगत तीन वर्षो से उत्तर प्रदेश टिंबर एसोसिशन ने लखनऊ से दिल्ली तक तमाम धरने दिए, मुख्य मंत्री, गृहमंत्री व लखनऊ के सांसद सहित माननीय प्रधान मंत्री जी को ज्ञापन सौंपने के बावजूद पीड़ित व पुश्तैनी व्यापारियों को न्याय मिलना तो दूर उनसे रोजगार छीन कर ई लॉटरी के नाम पर नए व अपनों को गलत तरीके से लाइसेंस दे दिया गया जिसके बाद हमारा संगठन हाई कोर्ट व एनजीटी में केस लड़ा। लंबे संघर्षों के बाद अंत्ता माननीय एनजीटी द्वारा सरकार व वन विभाग द्वारा बाटे गए कथित 1350 लाइसेंस निरस्त कर दिए गए जिसमें इन्वेस्टर समीट द्वारा दिए गए बड़े बड़े उद्योगपतियों के लाइसेंस भी निरस्त हो गए।

श्री त्रिवेदी ने बताया कि आज की बैठक में प्रदेश के कोने कोने से आए पीड़ित व्यापारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर एनजीटी के आए आदेश पर खुशी मनाई। वहीं संघठन के सलाहकार आसिम मार्शल ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत की शुरुवात है हमे माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लड़ाई जारी रखनी है ताकि यह जीत अपनी मंजिल तक पहुंच सके साथ ही सरकार को नींद से जगाने के लिए धरने के माध्यम से 18 मार्च को सरकार को ज्ञापन देने एलान किया।

संरक्षक सनोज गुप्ता ने कहा कि एकता में ही ताकत है आज संघठन की जीत की सबसे बड़ी वजह आपकी एकता ही है। बैठक के द्वारा अमरोहा के शेर मोहमद सैफी को प्रदेश उपाध्यक्ष व मोहमद रजा को अमरोहा जिले का जिलाध्यक्ष न्युक्त किया गया। जानकारी देते हुए रूप यादव ने बताया बैठक में तय हुआ कि उत्तर प्रदेश टिंबर एसोसिशन आगे की लड़ाई माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लड़ने के साथ ही संघठन की नई इकाई का गठन करेगा व धरने के माध्यम से ज्ञापन सौंपने का काम करेगा तथा इस लड़ाई को जीतने तक लड़ेगा।

बैठक के द्वारा मुख्य रूप से पदम जैन,रमेश शुक्ला,राजा गुप्ता, रज्जन खान,एजाज, केके गुप्ता, महामंत्री अनुराग शर्मा, विनोद शर्मा, मो. वसीम, गुलिस्ता, रमेश वर्मा, छोटू शर्मा, फताहबहादुर, मो. आबिद, सुरेंद कुमार, मो. जाकिर,राहुल सिंह, मो. अकरम,साबिर,इकरार सहित तमाम जिलो के पदाधिकारी मौजूद रहे।


Scroll To Top
Translate »