गुस्साए यूपी सीडा कर्मचारी संयुक्त संघ ने आम सभा कर अपनी मांगों को लेकर एक बार कानपुर मुख्यालय में फिर हुंकार भरी


लंबित मांगों को लेकर यूपी सीडा कर्मचारी संयुक्त संघ ने बुलाई आपात बैठक

हायर पेंशन, बंद एसीपी एवं पदोन्नति, मोबाइल भत्ता, कैशलेस सुविधा, बेनिवॉलेंट फंड, एसीआर सहित अन्य मांगों का नही हो रहा निस्तारण

lucknow |उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण ( यूपीसीडा) कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर मुखर हो गए हैं। परेशान और आक्रोशित कर्मचारियों ने लगातार अधिकारियों से अपनी मांगों को लेकर गुहार लगाई। मगर लापरवाह अधिकारियों और ने ना तो मांगों को माना बल्कि उन्हें अनदेखा कर दिया है। शासन में भी कई प्रत्यावेदन भेजे गए लेकिन उन पर भी कोई एक्शन नहीं लिया गया। इसको लेकर आज कानपुर मुख्यालय में गुस्साए यूपी सीडा कर्मचारी संयुक्त संघ ने आम सभा कर अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर हुंकार भरी है।

हायर पेंशन, बंद एसीपी एवं पदोन्नति, मोबाइल भत्ता, कैशलेस सुविधा, बेनिवॉलेंट फंड, a.c.r सहित लगभग 8 मांगों को लेकर कर्मचारियों ने आम सभा कर अधिकारियों को अपनी बात पहुंचाने के लिए हल्ला बोला है।

आम सभा में यु पी सीडा कर्मचारी संयुक्त संघ के अध्यक्ष स्वराज श्रीवास्तव ने संबोधित करते हुए बताया कि वर्तमान में कार्यरत सभी कर्मियों के एसीआर फॉर्म स्थापना अनुभाग द्वारा स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। जिसके कारण कर्मियों की एसीपी एवं प्रोन्नति ओं में बाधा उत्पन्न हो रही है। अगर प्रबंधन द्वारा मांगे पूरी नहीं की जाती है प्राधिकरण के कार्यों को अवकाश पर नहीं करेंगे विभाग के समय पर ही कार्य होगा और फोन पर वार्ता होगी अन्यथा समय समाप्त होने पर फोन को भी बंद करके अपने घर पर व्यक्तिगत कार्य हो में समय देंगे।


Scroll To Top
Translate »