अंकित मर्डर: केजरीवाल ने कहा, न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी


delhi-Ankit-Murder-Kejriwal-said-justice-murder-case-news-in-hindi-227606

 

नई दिल्ली. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि सरकार अंकित को न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी. उन्होंने कहा कि दोषियों को सख्त से सख्त से सजा दिलाने के लिए हर संभव कोशिश सरकार करेगी. बता दें कि शनिवार को बीजेपी ने केजरीवाल की चुप्पी पर सवाल उठाए थे..

केजरीवाल ने रविवार को ट्वीट कर कहा, ‘अंकित के पिताजी से बात की. जो हुआ उसकी जितनी निंदा करें उतनी कम है. अंकित को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली सरकार बड़े से बड़ा वकील खड़ा करेगी. हम हर सम्भव कोशिश करेंगे कि दोषियों को सख्त से सख्त सज़ा हो. भगवान अंकित के परिवार को शक्ति दे. इस संघर्ष में हम उनके साथ हैं.

अंकित हत्याकांड में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जिसमें लड़की के मां-बाप, नाबालिग भाई और मामा शामिल हैं. नाबालिग को सुधार गृह भेजा गया, वहीं बाकी आरोपी तिहाड़ जेल में बंद है.

अंकित के अपने पड़ोस में रहने वाली एक मुस्लिम लड़की के साथ प्रेम संबंध थे. इस रिश्ते से लड़की के घर वाले नाराज थे. जिसके चलते उन्होंने इस हत्याकांड को अंजाम दे डाला.

शनिवार को दिल्ली बीजेपी के प्रमुक मनोज तिवारी ने भी अंकित के घरवालों के साथ मुलाकात की थी. उन्होंने लोगों से अपील भी की थी कि इसे सांप्रादायिकता का रंग ना दिया जाए. साथ ही दिल्ली सरकार से उन्होंने एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देने की मांग भी की थी.


Scroll To Top
Translate »