नई दिल्ली: समाजसेवी अन्ना हजारे को महाराष्ट्र सरकार ने जेड प्लस सुरक्षा देने का फैसला लिया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने अन्ना हजारे को धमकी भरा खत मिलने के बाद उनके लिए जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराने को मंजूरी दे दी।
जेड प्लस सुरक्षा के तहत गांधीवादी अन्ना हजारे की सुरक्षा में सीआईएसएफ के वीवीआईपी 60 कमांडो तैनात रहेंगे। ये कमांडो 24 घंटे अन्ना को सुरक्षा देंगे। वहीं अन्ना हजारे ने z सिक्यॉरिटी लेने से इनकार कर दिया उन्होंने कहा कि हार्ट हटैक से मरने से बेहतर है गोली से मरूं।
https://rashtriyadinmaan.com
