रामपुर में रेल हादसे में गम्भीर रूप से घायलों के लिए 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा


unnamed
 लखनऊ:     उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में सिंचाई राज्य मंत्री श्री बलदेव ओलख ने रामपुर में रेल हादसे में घायल यात्रियों से मिलकर उनका हालचाल पूछा। उन्होंने चिकित्सकों को घायलों का समुचित इलाज करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री द्वारा घायल यात्रियों के लिए घोषित आर्थिक सहायता का वितरण भी राज्य मंत्री द्वारा किया गया।
ज्ञातव्य है कि इससे पूर्व, आज जनपद रामपुर में रेल दुर्घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य पूरी तेजी से चलाने के निर्देश देते हुए हादसे में घायल लोगों का समुचित इलाज किए जाने की बात भी कही थी।
श्री योगी ने गम्भीर रूप से घायलों के लिए 50-50 हजार रुपए तथा मामूली रूप से घायलों के लिए 25-25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की थी। उन्होंने सिंचाई राज्य मंत्री सेे रामपुर में घायलों को वित्तीय मदद उपलब्ध कराने तथा उनके उपचार की व्यवस्था का अनुश्रवण करने की अपेक्षा भी की थी।

Scroll To Top
Translate »