झारखंड के रामगढ़ में एक अजीबो-गरीब घटना घटी। इसे सुन कर शायद उत्तरप्रदेश के उन्नाव में सोने की खुदाई याद आ जाए।
हुआ यूं कि शुक्रवार को रामगढ़ में एक महिला भक्त को रात में यह सपना आया कि एनएच 33 पर काली का मंदिर बनना चाहिए।
महिला ने ग्रामीणों को इस बारे में बताया। सब ने मिलकर प्रशासन से मंदिर बनाने की मांग की।
एक दिन का इंतजार करने के बाद जब रविवार को प्रशासन की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो लोगों ने खुद ही मंदिर बनाना शुरू कर दिया।
स्थानीय लोगों ने करीब दो घंटे में 6 फुट ऊंची दीवार बना डाली।
जब पुलिस ने लोगों को रोका तो पुलिस और मंदिर बनाने वालों में धक्का मुक्की हो गई। इसके बाद वहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
इसके बाद वहां धारा 144 लगा दी गई है। यहां जो लोग मंदिर निर्माण के लिए आए हुए थे उनमें बीजेपी और जेवीएम(पी) के समर्थक शामिल थे।
प्रशासन के मंदिर न बनाने के विरोध में लोग यहां प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन कर रहे लोग अपने साथ भवन निर्माण का सारा सामान लेकर आए हुए थे। और उन्होंने कांकेबढ़ के पास के फोर लेन हाइवे पर मंदिर बनाना शुरू कर दिया।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने दावा किया कि यहां पर यह फोर लेन सड़क बनाने के लिए मंदिर को गिराया गया था।
https://rashtriyadinmaan.com
