टूटी सड़कें, बंद स्ट्रीट लाइट, और साफ सफाई ठप्प, निवासी परेशान
आवंटियों को नही देना होगा पीएनजी के नाम पर अतिरिक्त शुल्क, इंटरनेट समस्याओं के समाधान के लिए नोटिस

लखनऊ | अंसल की सुशांत गोल्फ सिटी, टाउनशिप की विभिन्न समस्याओं को लेकर लखनऊ जनकल्याण महासमिति के नेतृत्व में अंसल मैनेजर और अंसल की आरडब्ल्यूए के बीच बैठक आयोजित की गई। बैठक में लखनऊ जनकल्याण महासमिति के अध्यक्ष उमाशंकर दुबे के नेतृत्व में अंसल के जी एम विपिन श्रीवास्तव के साथ सभी विभागो के आला अधिकारियों की मौजूदगी में अंसल आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष एम एल शाहू, महासचिव आनंद प्रकाश गुप्ता, राजेश सिंह अध्यक्ष क्रिस्टल पैराडाइस, प्रीति चौबे सचिव लखनऊ जनकल्याण महासमिति महिला टीम, मेजर आर एल वर्मा अध्यक्ष सेक्टर जे 6 सहित बड़ी संख्या में अंसल आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी मौजूद थे।
बैठक में सीवर कनेक्टिविटी, कुडा डिस्पोजल के मुद्दे पर अंसल ने दिसंबर 2021 तक का समय मांगा है वही वाटर हार्वेस्टिंग जैसे मुद्दे पर तत्काल कार्यवाही का भरोसा देते हुवे जलभराव के मुद्दे को भी गंभीरता से लिया गया। खराब सड़को की रिपेयरिंग के साथ साथ टूटे नालों को सही कराने के साथ साथ पूरे अंसल की ज्यादातर खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को एक महीने में सही कराने का निर्णय लिया गया। पार्क रखरखाव के साथ साथ सड़कों के सड़को की सफाई के लिए व्यापक प्रबंध के तत्काल निर्देश दिए गए वही पीएनजी के नाम पर अतिरिक्त पैसे नही लिए जाएंगे इसको लेकर अंसल प्रबंधन ने आश्वासन दिया।
वही महासमिति ने पीएनजी के अधिकारियों बैठक में ही फोन पर बात कर आश्वासन दिया कि अंसल की एनओसी के बाद मात्र 5 हजार में ही लोगो के घरो में पीएनजी कनेक्शन लगेंगे। इंटरनेट की मोनोपोली को गंभीरता से लेते हुवे निर्णय लिया गया कि डेंन कंपनी यदि अपनी सेवा में सुधार नही करती है तो उसका अनुबंध निरस्त कर अन्य टेलीकॉम को सुविधा देने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में अनाधिकृत निर्माण का मुद्दा उठा जो अंसल की अनुमति से बनाया जा रहा था जिसे आवंटियों की मांग पर तत्काल रोक लगाने का निर्णय लिया गया वही क्रिस्टल पैराडाइस अपार्टमेंट को आरडब्ल्यूए को हैंडओवर करने की मांग पर भी सहमति बन गयी साथ ही अंसल टाउनशिप को नगर निगम को हैंडओवर करने की मांग का सभी ने समर्थन किया जिसे अंसल ने अपनी प्राथमिकता बताया।
लखनऊ जनकल्याण महासमिति के अध्यक्ष उमाशंकर दुबे ने बताया कि बैठक में अनाधिकृत निर्माण पर रोक लगाने के निर्णय के साथ साथ मेंटिनेंस न जमा करने वाले आवंटियों को नोटिस जारी कर आवंटन निरस्त करने के साथ साथ, कार्पस फंड सहित दर्जनों अन्य मुद्दों पर बहुत सकारात्मक चर्चा हुई। बैठक के सभी निर्णय को अंसल ने समय बद्ध तरीके से पांलन कराकर जनहित की समस्याओं का समाधान कराते हुवे जनता से किये वॉयदे को पूरा करने का आश्वासन दिया है ।
https://rashtriyadinmaan.com
