अनूप चंद्र पांडे बने यूपी के नए मुख्य सचिव


36228707_1676916309087535_8625694725929697280_n

लखनऊ। सीनियर आईएएस अधिकारी अनूप चंद्र पांडे को यूपी का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। यूपी के वर्तमान मुख्य सचिव राजीव कुमार इसी महीने 30 जून को रिटायर हो रहे हैं। राजीव कुमार की जगह अनूप चंद्र पांडे पदभार ग्रहण करेंगे।

औद्योगिक विकास आयुक्त सीनियर अफसर अनूप चंद्र पांडे को मुख्य सचिव बनाए जाने पर मुहर लगाई जा चुकी है। राजीव कुमार आज ही योगी सरकार की कैबिनेट मीटिंग में अंतिम मीटिंग के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य लोगों का आभार भी जताया।
बताया जा रहा है कि अनूप चंद्र पांडे को फरवरी महीने में यूपी में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट की सफलता का सरकार की तरफ से बड़ा तोहफा मिला है। योगी सरकार ने उन पर विश्वास जताते हुए यूपी का नया मुख्य सचिव बनाया है। अनूप चंद्र पांडे ने बताया कि आगामी 2 जुलाई को पद भार ग्रहण करेंगे।

अनूप चंद्र पांडे 1984 बैच के आईएएस अफसर हैं और वह कई महत्वपूर्ण विभागों में सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वह औद्योगिक विकास आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं। फरवरी महीने में उन्होंने यूपी में इन्वेस्टर्स समिट जैसा बड़ा आयोजन करके यूपी में निवेश की संभावनाओं के द्वार खोले थे। कई हजार करोड़ रुपए के निवेश के प्रस्ताव भी यूपी के सामने उद्यमियों की तरफ से रखे गए।

Scroll To Top
Translate »