नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर मशहूर बॉलिवुड ऐक्टर अनुपम खेर को लेकर हंगामा जारी है। एक न्यूज चैनल को दिए उनके इंटरव्यू पर ऐसा हंगामा मचा कि कांग्रेस नेता शशि थरूर भी इसमें शामिल हुए बिना रह ना सकें।
दरअसल, एक न्यूज चैनल के साथ इंटरव्यू में अनुपम खेर से यह पूछा गया कि जब देश के हालात पर कुछ बॉलिवुड हस्तियां अपने डर के बारे में बताते हैं तो वह कैसा महसूस करते हैं। इस अनुपम खेर का जवाब था कि उनके पेशे में हर कोई डरा हुआ है और इसमें वह खुद भी शामिल हैं। वह आज इस बात से डरे हुए हैं कि वह एक हिंदू हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें डर लगता है कि अगर वह तिलक लगाएंगे, गेरुआ कपड़े पहनेंगे, तो उन्हें आरएसएस या भाजपा समर्थक करार दिया जाएगा।
इस इंटरव्यू पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने ट्वीट किया, अनुपम, मैं यह हमेशा कहता हूं। मुझे हिंदू होने पर गर्व है पर संघ की तर्ज का हिंदू होने पर नही।’ थरूर के ट्वीट पर भड़के अनुपम खेर ने कहा, शशि, मैंने कभी नहीं सोचा था कि आप सोशल मीडिया के ट्रॉल्स की तरह मेरे बयान को तोड़ मरोड़कर पेश करेंगे और कांग्रेस चमचे की तरह बर्ताव करेंगे।
अनुपम खेर की इस प्रतिक्रिया पर फिर थरूर ने जवाब दिया, अनुपम खेर, जब आपके तर्क खत्म हो जाते हैं तो आप गाली पर उतर जाते हैं। मुझे कांग्रेस का सांसद होने पर गर्व है और मैं बदजुबानी का सहारा नहीं लूंगा।
https://rashtriyadinmaan.com

