
नई दिल्ली: मोदी सरकार में मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति आशीष सिंह पर गंभीर आरोप लगे हैं. आशीष सिंह पर घर में काम जल्दी पूरा करने को लेकर जेई और ठेकेदार को बंधक बनाने का आरोप लगा है.
दरअसल दिल्ली मे अनुप्रिया के घर में सीपीडब्ल्यूडी का काम चल रहा है. आरोप है कि टाइल्स नहीं आने पर मंत्री के पति आशीष सिंह ने ठेकेदार को बंधक बना लिया.
विवाद की शुरुआत इस बात से हुई कि अनुप्रिया के बंगले पर मौजूद स्टाफ ने काम कर रहे ठेकेदार को जल्दी काम निपटाने को कहा. इसी बात पर अनुप्रिया के स्टाफ और CPWD के जेई और ठेकेदार की आपस में बहस हो गई.
बहस को सुनकर अनुप्रिया पटेल के पति आशीष सिंह बाहर आये और उन्होंने कहा कि इनको वेटिंग रूम में बैठा दो और इनके अधिकारियों से बात करो. इस पर CPWD के जेई और ठेकेदार का आरोप है कि उन्हें बंधक बना लिया गया.
अनुप्रिया पटेल के पति आशीष सिंह का कहना है कि उन्हें तो इस बात की भी जानकारी नहीं है कि उन पर ऐसे आरोप लगे हैं. अगर जेई और ठेकेदार को बंधक बनाया गया है तो उन्हें हमारे खिलाप कानूनी कार्यवाही करनी चाहिए.
https://rashtriyadinmaan.com
