अंसल एपीआई में एफ एस आई लेने वाले बिल्डरों में हड़कंप, तुलसियानी के बनाये टावरों पर बैक कब्जा करेगा, नोटिस जारी की


rrerfdfredeimages (39)

लखनऊ । अंसल एपीआई की हाईटेक टाउनशिप एक बहुत बड़ा घोटाला बन कर सामने आ रही है । रेरा के कड़े कदम के बाद गोल्फ सिटी मे एफ एस आई लेने वाले बडे़ बिल्डरों की जान सांसत में है और उन मे हड़कंप सा मचा हुआ है ।

अंसल ने अपनी तमाम एफ एस आई बेची है जिसके तहत बिल्डरों को टावर बना कर फ्लैट व पेंटा हाऊस बनाने थे । इन मे कई टावर अभी तक पूरे नहीं हो सके हैं जबकि यह बिल्डर इन टावरों के फ्लैट आमजनता को बेच कर करोड़ों रूपए ले चुके हैं उसके बाद भी खरीददारों को कब्जा नहीं दे सके हैं ।

तुलसियानी डेवलपर्स ने भी गोल्फ सिटी के सेक्टर एक, ब्लाक बी, के पाकेट डी मे टावर नम्बर चार, पांच, और छः का निर्माण किया था, जिसमें करीब 150, फ्लैट व नौ पेंटा हाऊस है । इन पर तुलसियानी ने सिंडिकेट बैंक की गोमती नगर शाखा में इस सम्पत्ति को बंधक रख कर
करोड़ों का लोन लिया था । लोन ना चुकाने पर अब बैक ने तुलसियानी डेवलपर्स के बनाये इन टावरों पर कब्जा नोटिस जारी कर , कब्जा लेने की तैयारी में है ।

बरहाल, अंसल एपीआई के हाईटेक टाउनशिप के घोटाले में अभी बहुत से नये खुलासे होंगे और बिल्डर, नौकरशाह, शासन व एलडीए के कई अधिकारी भी फसेगें ।


Scroll To Top
Translate »