
उन्होंने कहा कि हेल्प डेस्क पर लगाए गए कर्मियों को मास्क, ग्लव्स और सेनिटाइजर दिया जाए। कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों के परिजनों से बातचीत कर उन्हें रोगी के स्वास्थ्य की नियमित जानकारी दी जाए। सभी अस्पतालों के होल्डिंग एरिया में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने, व्हील चेयर और स्ट्रेचर के साथ सभी जरूरी इंतजाम पर्याप्त मात्रा में किए जाएं, जिससे किसी तरह की परेशानियां न हों।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बुधवार से संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हो रहा है। इसके साथ कोविड-19 को नियंत्रित में सफाई की बड़ी भूमिका है। इसको ध्यान में रखते हुए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मिशन मोड पर स्वच्छता अभियान चलाए जाएं। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान इस पर भी ध्यान दिया जाए कि लोग मास्क या फेस कवर का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का जरूर पालन करें। गौ-आश्रय स्थलों पर गौवंश के लिए भूसे के साथ हरे चारे की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए
https://rashtriyadinmaan.com
