छात्रों में देशभक्ति जगाने, सभी सेंट्रल यूनिवसिर्टीज में फहराएंगे तिरंगा


 

flag_hoisting_18_02_2016

नई दिल्‍ली। जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाए जाने की घटना के बाद केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है।

खबरों के अनुसार मंत्रालय ने निर्णय लिया है कि सभी सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में अब से हर रोज तिरंगा फहराया जाएगा। खबरों के अनुसार यह फैसला वाइस चांसलर बैठक में लिया गया है। इस बैठक में केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्‍मृति ईरानी भी मौजूद थी।

बताया जा रहा है‍ कि सभी सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में 207 फुट का तिरंगा हर रोज फहराया जाएगा ताकि छात्रों में देशभक्ति की भावना बढ़े। खबरों के अनुसार इस आदेश के बाद सबसे पहला झंडा जेएनयू में ही फहराया जाएगा।


Scroll To Top
Translate »