अरविंद केजरीवाल का ऐलान, दिल्ली की बसों में लगेंगे CCTV कैमरे, पैनिक बटन व GPS


केजरीवाल ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हर बस में तीन सीसीटीवी कैमरे और 10 पैनिक बटन होंगे। उन्होंने कहा कि इस कदम का मकसद शहर में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। केजरीवाल ने कहा कि जो नई बसें खरीदी जा रही हैं उनमें पहले से ही सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन और ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) लगे हैं।

 

इसके साथ ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने आश्रम फ्लाईओवर को डीएनडी फ्लाईवे तक विस्तार की मंजूरी दे दी है। केजरीवाल ने कहा कि आश्रम चौराहे और आसपास के इलाके में यातायात सुगम बनाने के मकसद से यह फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि परियोजना पर 128 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस कार्य को एक साल में पूरा किया जाएगा।


Scroll To Top
Translate »