
1 जून को फिर केजरीवाल को जाकर जेल में जमा हो जाना है।
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक अवस्थी ने कहा कि भ्रष्टाचारी दागदार छवि वाले अरविंद केजरीवाल को जनता का समर्थन नहीं है ।
श्री अवस्थी ने एक बयान जारी कर कहा कि भ्रष्टाचार के आरोप में जमानत पर रिहा सोनिया गांधी और राहुल गांधी के क्रम में अल्प समय के लिए केजरीवाल को सशर्त अंतरिम जमानत मिली है। 1 जून को फिर केजरीवाल को जाकर जेल में जमा हो जाना है।
अरविंद केजरीवाल के चेहरे पर एक ऐसी कालिख है, जो देश को बताती है कि यह व्यक्ति भ्रष्टाचारी है ।
50000 के निजी मुचलके पर सशर्त बेल पर रिहा कर सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की दुर्दशा और घोटाले के दाग को स्पष्ट रूप से चित्रित किया है।
प्रदेश प्रवक्ता आलोक अवस्थी ने कहा कि न वे मुख्यमंत्री कार्यालय जा सकते हैं और न ही दिल्ली सचिवालय ….जो घोटाला उन्होंने किया है उस मामले से जुड़े किसी भी अधिकारी या गवाहों के साथ बातचीत भी नहीं कर सकते।
अन्ना आंदोलन को हाईजैक कर झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर ले गये थे। अब पूरी तरह से एक्सपोज़ हैं । शराब घोटाले और शीशमहल के निर्माण ने ताबूत में आख़िरी कील ठोंकी है।
https://rashtriyadinmaan.com
