
लखनऊ,। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेता अशोक बाजपेई ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गृहमंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्र सरकार में मंत्री कलराज मिश्रा सहित प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अशोक बाजपेई व श्वेता सिंह समेत कई सपा एवं बसपा नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
इस अवसर पर बोलते हुए पार्टी अध्यक्ष श्री केशव मौर्य ने कहा कि श्री अशोक बाजपेई सात बार विधायक रहे हैं। आपके ऊपर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव का दायित्व रहा। आप समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों की टीम के सदस्य रहे। विधान परिषद के सदस्य से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी परिवार के सदस्य बने हैं। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं 1977 में पहली बार विधानसभा में चुन कर आया था उस समय मेरी मुलाकात डॉक्टर अशोक बाजपेई से हुई थी जो अब तक दोस्ती के रूप में चली आ रही है डॉक्टर अशोक बाजपेई भले ही सपा में थे लेकिन मैंने सदैव महसूस किया कि अशोक बाजपेई की विचारधारा भाजपा की रही है मैं उनको भाजपा के सदस्य बनने पर बधाई और शुभकामनाएं देता हूं मैं विशेषकर बाजपेई जी के भाजपा में शामिल होने के अवसर पर स्वयं की इच्छा से यहां आया हूंॅ।
वहीं केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा ने कहा कि डॉक्टर अशोक बाजपेई ने भाजपा की सदस्यता लेने के संबंध में मुझसे बात की थी तो मुझे बहुत खुशी महसूस हुई थी उनकी सदस्यता लेने में इसलिए अधिक समय लगा क्योंकि मेरे पास समय नहीं था इसीलिए मैं स्वयं दिल्ली से लखनऊ आया हूं मेरी तरफ से अशोक बाजपेई को बहुत बहुत बधाई।
इस अवसर पर पार्टी में शामिल होने वाले लोगों में प्रमुख रूप से समाजवादी पार्टी से डॉक्टर अशोक बाजपेई, समाजवादी महिला सभा की पूर्व अध्यक्ष श्वेता सिंह, बसपा के मुंशीलाल जयंत, सपा व्यापार सभा से हुलास राय सिंगल, भुर्जी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नानक दीन भुर्जी गुप्ता, अति दलित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू बाल्मीकि, अध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघ मेरठ नवीन गुप्ता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीतापुर शिव कुमार गुप्ता प्रमुख रहे। इसके अलावा श्री बाजपेयी के साथ समाज के अन्य क्षेत्रों से 9 वरिष्ठ लोग, 20 समाजवादी पार्टी पदाधिकारी एवं 17 ब्लाक प्रमुख एवं सदस्यगण तथा सैकड़ो पूर्व व वर्तमान ग्राम प्रधान शामिल हुए।
https://rashtriyadinmaan.com
