
लखनऊ: मुलायम के चहेते एमएलसी आशू मलिक ने अखिलेश के चहेते पवन पांडे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आशू ने आरोप लगाया है कि पवन पांडे ने मुख्यमंत्री आवास पर मेरे थप्पड़ मारेे हैंं। उन्होंने मेरे साथ गलत व्यवहार किया है। मैं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा।
सीएम ने हमे समर्थन करने के लिए बुलाया था इसी दौरान पवन पांडे ने बंधक बनाकर मेरी पिटाई की है।
-मेरे लिए मुख्यमंत्री जी और नेताजी एक जैसे ही हैं ।
-मुख्यमंत्री जी ने आज मेरी जान बचाई है मैं कभी इसे नहीं भूल सकता।
-सोमवार को मैं सीएम साहब से मिलने गया था मेरी कोई गलती नहीं है।
– मंत्री पवन पांडे ने मुझे बंधक बनाकर पीटा, उन्होंने मेरे 2 चाटे मारे।
– आशूू मालिक ने कहा कि मैं आज जीवित हूंं तो अखिलेश जी की वजह से।
-मुख्यमंत्री ने मेरी जान बचाई , मुझे मुख्यमंत्री ने मंच पर बुलाया था, लेटर के बारे में जानकारी देने के लिए।
-मैंने मुख्यमंत्री के साथ कोई अभद्रता नहीं की…।
-सोमवारी को सपा कार्यालय में आशू मलिक को लेकर ही विवाद शुरू हुआ था ।
-इसके बाद सीएम अखिलेश और शिवपाल में धक्का मुक्की हुई थी ।
क्यों हुई लड़ाई
-अमरसिंह की तरफ से एक लेटर लिखा गया था जिसमें अखिलेश को औरंगजेब और मुलायम को शाहजहां बताया गया था।
-इस पर मुलायम ने मंच पर आशू मलिक को बोलने के लिए बुलाया ।
-आशू मलिक मंच पर गए और सीएम अखिलेश के कंधे पर हांथ रखकर खड़े हो गए।
-आशू मलिक की इस हरकत से अखिलेश समर्थक नाराज हो गए।
-सीएम ने जब माइक पर बोलना चाहा तो उनको माइक नहीं दिया है।
-इसके बाद अचानक सपा कार्यालय के अंदर माहौल बिगड़ गया।
https://rashtriyadinmaan.com
