लखनऊ | उत्तर प्रदेश एटीएस के सहायक पुलिस अधीक्षक राजेश साहनी ने आज अपने कार्यालय में खुदकुशी कर ली। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) आनंद कुमार ने बताया कि साहनी ने सरकारी हथियार से खुद की कनपटी पर गोली मार ली। उन्होंने अपने कार्यालय में दोपहर लगभग पौने एक बजे खुदकुशी कर ली। साहनी 1992 बैच के प्रांतीय पुलिस सेवा के अधिकारी थे। कुमार ने बताया कि यह पता लगाया जा रहा है कि साहनी ने ऐसा कदम क्यों उठाया।
लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र में एटीएस कार्यालय में आज उस समय खलबली मच गई जब जब एक पीपीएस अफसर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर कर्मचारी मौके पर दौड़े। वहां उन्होंने खून से लथपथ अधिकारी को तड़पते देख फौरन अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। फिलहाल आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
https://rashtriyadinmaan.com
