याकूब के अंतिम संस्कार में जाने वाले संभावित आतंकी


त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत रॉय ने दिया विवादित बयान

 

88753bd16644c0558ada2e5c88abfccd_Mनई दिल्ली। त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत रॉय ने एक विवादित बयान देते हुए कहाकि, जो लोग 1993 बम धमाकों के दोषी याकूब मेमन के अंतिम संस्कार में शामिल हुए वे संभावित आतंकी हो सकते हैं। उन्होंने इस बारे में एक के बाद एक कई ट्वीट किए। हालांकि बाद में विवाद होने पर उन्होंने सुरक्षा के नाम पर सफाई दी।

रॉय ने एक ट्वीट में लिखा कि, “इंटेलीजेंस को याकूब मेमन के शव पास इकट्ठा हुए लोगों पर नजर रखनी चाहिए। इनमें से कई संभावित आतंकी हो सकते हैं।” विवाद बढ़ने पर उन्होंने ट्वीट के जरिए सफाई दी कि, राज्यपालों को राज्य की सुरक्षा को लेकर चिंतित होना चाहिए। इंटेलीजेंस का याकूब को लेकर शोक जताने वालों पर नजर रखना आतंक को रोकना है जो कि इलाज से बेहतर है।

उन्होंने आगे लिखा कि, जब मैं इंटेलीजेंस के नजर रखने का सुझाव देता हूं तो इसमें किसी समुदाय का जिक्र नहीं करता। तो फिर मुझ पर धर्माध होने का आरोप कैसे लगाया जा सकता है? गर्वनर के रूप में मेरी स्थिति समझौतापूर्ण नहीं है।

गौरतलब है कि तथागत रॉय 2002 से भाजपा की नेशनल एग्जीक्यूटिव के सदस्य रह चुके हैं। इसके अलावा वे पश्चिम बंगाल भाजपा के 2002 से 2006 तक अध्यक्ष रहे। रॉय मई 2015 में त्रिपुरा के राज्यपाल बनाए गए थे।


Scroll To Top
Translate »