लखनऊ में पद्मावत के विरोध में आत्मदाह की कोशिश


RDESController
लखनऊ. फिल्म पद्मावत पर घमासान रुकने का नाम नहीं ले रहा है. सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेश के बाद भी फिल्म पद्मावत का विरोध रुक नहीं रहा है. जहां एक तरफ शुक्रवार (25 जनवरी) फिल्म रिलीज होने वाली है. तो वहीं दूसरी तरफ करणी सेना का विरोध उग्र रुप ले लिया है. .
जहां करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने गोमतीनगर स्थित वेव मॉल के बाहर जमकर हंगामा किया. राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित वेव मॉल के बाहर राजपूत करणी सेना के बवाली कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फिल्म के ऊपर अपशब्द का प्रयोग किया.इस हंगामे के दौरान एक कार्यकर्ता ने अपने उपर पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह करने का प्रयास किया जिसके बाद मौजूद पुलिस कर्मियों ने कार्यकर्ता को हिरासत में ले लिया.
लेकिन करणी सेना का विरोध प्रदर्शन देखने के बाद पुलिस के भी पसीने छूट गए जिसके बाद उन्होंने आत्मदाह का प्रयास करने वाले युवक को छोड़ दिया. वही दूसरी तरफ करणी सेना गुस्से से आग बबूला हो रही है साथ ही सभी कार्यकर्ता लगातार वेव सिनेमा के मैनेजर को फिल्म ना लगाने को लेकर धमकाते चले जा रहे हैं. फिल्म पर लगातार हो रहे हंगामे के बाद अब देखना यह होगा कि कोर्ट के निर्देश के बाद फिल्म पद्मावत लगाने वाले थियेटरों की सुरक्षा प्रदेश सरकार कैसे करती है जिस तरह राजपूत करणी सेना के बवाली कार्यकर्ता लगातार उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं कही ना कही सरकार के सामने यह बड़ी चुनौती होगी.


Scroll To Top
Translate »