जावड़ेकर ने कहा- किसान विरोधी है कांग्रेस, किसानों को दे रही धोखा


केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस ने पांच राज्यों कर्नाटक, पंजाब, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सभी कृषि ऋण माफ करने का वादा किया था, लेकिन अब वह अपने वादे से पलट गई है।

उन्होंने पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक में 45 हजार करोड़ रुपये का कृषि ऋण माफ करने का वादा किया था, लेकिन 75 करोड़ रुपये का भी भुगतान नहीं किया गया। कर्ज में डूबे किसान परेशान दिख रहे हैं और बैंक उन्हें नोटिस भेज रहे है।

आरोप लगाया कि जद (एस)-कांग्रेस सरकार के छह महीने के शासनकाल में 397 किसान आत्महत्या कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के कुल 90 हजार करोड़ रुपये के ऋण के लिए राज्य की कांग्रेस सरकार ने बजट में तीन करोड़ रुपये भी आवंटित नहीं किए हैं।


Scroll To Top
Translate »