यहियागंज उद्योग व्यापार मंडल कार्यालय में आग से बचाव पर जागरुकता वर्कशॉप आयोजित


 

चाव के लिये दूकान में फायर सिलेंडर एवं रास्ता साफ रखें ताकि

दुर्घटना होने पर आसानी से फायर आपके दरवाजे तक पहुंच सके

lucknow |  यहियागंज उद्योग व्यापार मंडल कार्यालय में आज दिन मंगलवार को एक अग्नि शमन अधिकारी द्वारा आग पर जागरुकता वर्कशॉप आयोजित की जिसमें आग से लगने का कारण एवं बचाव बताएं | अग्निशमन अधिकारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि पांच प्रकार की होती है जिसमें ए क्लास ठोस पदार्थ में लगने वाली आग जैसे कोयला लकड़ी आदि बी क्लास पेट्रोलियम पदार्थ में लगने वाली आग. सी क्लास गैस में लगने वाली आग डी क्लास धात में लगने वाली आग ई क्लास बिजली से लगने वाली आग जिस प्रकार से गर्मी के दिनों में आग लगने का ज्यादा खतरा बना रहता है उसी प्रकार जाड़े के दिनों में भी आग लगने का बड़ा खतरा बना रहता है जाड़े में ज्यादातर हीटर शॉर्ट सर्किट से आग लगने का डर बना रहता है आग से बचाव यंत्र पर भी प्रकाश डाला यदि आप लोग थोड़ा सा जागरुक हो और पैसा इसके ऊपर लगाएं इतनी गंभीर समस्या नहीं होगी आग लगने पर जब तक फ़ायर बिग्रेड आएगी तब तक आपके घर में लगा अग्निशमन यंत्र काम करेगा और आग पर प्राथमिकता के तौर पर काबू पाया जाएगा उसके बाद फायर ब्रिगेड उसको संभाल लेगी |

युवा अध्यक्ष कुश मिश्रा ने बताया यहिया गंज सकरी गालियों मे दुकाने हैं अपने बचाव के लिये दूकान में फायर सिलेंडर एवं रास्ता साफ रखें ताकि दुर्घटना होने पर आसानी से फायर आपके दरवाजे तक पहुंच सके|

इस वर्कशॉप में मुख्य रूप से अग्निशमन अधिकारी जितेंद्र कुमार, राजकुमार सिंह एएसआई अग्निशमन व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमर नाथ मिश्रा महामंत्री नीरज गुप्ता महामंत्री दीपक अग्रवाल नरेश कुमार विमल गुप्ता विनय गुप्ता मंत्री दीपक बाजपेई रस्तोगी कार्यकारिणी सदस्य अलोक गुप्ता आलोक शुक्ल युवा अध्यक्ष मिश्रा वरिष्ठ महामंत्री समीर जैन महामंत्री सनी लालवानी मोहित गुप्ता प्रभारी रोहित माखीजा अली अली कुलदीप जायसवाल आदि मौजूद रहे |


Scroll To Top
Translate »