उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खां भले ही विदेश दौरे पर हों लेकिन उनका मन प्रदेश में ही लगा है। वह रोज विदेश से बयान जारी कर रहे हैं। सोमवार को उन्होंने बयान जारी कर कहा कि मुजफ्फरनगर में दंगा गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कराया, लेकिन विपक्षी दल के साथ ही मीडिया उत्तर प्रदेश की सपा सरकार के पीछे पड़े हैं।
संसदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री आजम खां ने हालैंड से बयान जारी किया। आजम खां ने बयान में कहा है मुजफ्फरनगर में दंगे के लिए मीडिया व विपक्षी दल सपा सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि यह दंगा नरेंद्र मोदी ने कराया है। भाजपा के लोगों ने साजिश के तहत यह काम किया। मोदी कहते रहे हैं कि वह यूपी को भी गुजरात बना देंगे। उन्होने गुजरात में भी कत्लेआम कराया था। देश की जनता भी मोदी को पहचान चुकी है और लोकसभा चुनाव में उनसे हिसाब चुकता करेगी।
इसके बाद उनके निशाने पर केंद्र सरकार थी। आजम ने कहा कि दिल्ली कामनवेल्थ गेम पर सरकार ने अरबों रुपये खर्च किए, लेकिन तब किसी ने हल्ला नहीं मचाया। समाजवादी सरकारी ने कामनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन के दल का लीडर मुसलमान [आजम खां] को बना दिया तो सब शोर मचा रहे हैं। देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाने के लिए पहले भी ऐसे दल जाते रहे हैं, लेकिन तब मीडिया ने भी इसका विरोध नहीं किया।
Tagged with: Secondary-Featured-Slider
https://rashtriyadinmaan.com
