
लखनऊ. अखिलेश सरकार में मंत्री रहे और सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है. बीजेपी सरकार में दो बार मंत्री रह चुके शिव बहादुर सक्सेना के पुत्र आकाश सक्सेना ने बताया कि आजम खां ने अपने पुत्र को विधायक बनाने के लिए उसकी उम्र छिपाई और जालसाजी व धोखाधड़ी कर उसके दो पैन कार्ड बनवाए साथ ही विधानसभा चुनाव के नामांकन में झूठा शपथ पत्र दिया.
आकाश ने इस संबंध में निर्वाचन आयोग और आयकर विभाग से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है. आकाश ने बुधवार को प्रेस क्लब में मीडिया से बातचीत में आजम खान और अब्दुल्लाह द्वारा अपने पिता शिव बहादुर सिंह को हराने के लिए फर्जी तरीके इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया. इसके आलावा आकाश ने पत्रकारों को निर्वाचन अधिकारी को दिए गए शिकायत पत्र के साथ अब्दुल्ला खान के नामांकन के शपथ पत्र, पैन कार्ड समेत अन्य संबंधित दस्तावेज भी दिए. बता दें कि साल 2017 के विधानसभा चुनाव के समय अब्दुल्ला की उम्र 24 साल थी, जो कि उसके पैन कार्ड में दर्ज थी. लेकिन विधायक बनने के लिए शर्त है कि उम्मीदवार की उम्र 25 साल होनी चाहिए. इसलिए अब्दुल्ला का दूसरा पैन कार्ड बनवाया गया. जिसमें उसकी उम्र 26 साल दिखाई गई.
https://rashtriyadinmaan.com
