मुख्यमंत्री ने बाबा साहेब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की


unnamed
लखनऊ:     प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर आज यहां डाॅ0 अम्बेडकर महासभा परिसर में उनके अस्थि कलश स्थल पर पुष्प अर्पित किए तथा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने इस मौके पर डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर महासभा द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विमोचन भी किया।
इस अवसर पर डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर महासभा के अध्यक्ष डाॅ0 लालजी प्रसाद निर्मल सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Scroll To Top
Translate »