लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी में कोई मुखौटा नहीं है। पार्टी का हर कार्यकर्ता बड़े से बड़े पद का चेहरा है। यहां वंशवाद नहीं है। बिहार का आगामी चुनाव हो अथवा अन्य सभी में बूथ स्तर तक पार्टी के कार्यकर्ताओं का होना ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।
यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और लखनऊ के मेयर डॉ. दिनेश शर्मा ने कही। बिहार विधानसभा चुनावों में विजय को लेकर आश्वस्त दिख रहे डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि जनता के समर्थन की अग्नि में हताश और निराश विपक्ष की तिलांजलि होने वाली है। लालू प्रसाद यादव के जीवन की अबकी बार सबसे बुरी पराजय होगी। बिहार के जंगलराज का खात्मा होने वाला है।
वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि देश में जिस तरह से अलगाववाद, जातिवाद व सांप्रदायवाद बढ़ रहा है, उससे सिर्फ लालकृष्ण आडवाणी ही नहीं, बल्कि देश का हर आम नागरिक चिन्तेतc है। इस दौरान उन्होंने कहा कि आडवाणी का इशारा उन लोगों की तरफ है, जो रहते तो ङ्क्षहदुस्तान में हैं लेकिन देखते पाकिस्तान की ओर है। ऐसे में अडवाणी का चिन्तेत होना स्वाभाविक है।
https://rashtriyadinmaan.com
