नौकरी के लिहाज से गूगल सबसे अच्छी कंपनी, लगातार तीसरे अव्वल


 

google_web_20151014_151048_14_10_2015नई दिल्ली। नौकरी करने के लिहाज से गूगल दुनिया की सबसे अच्छी कंपनी बनी है। उसने यह उपलब्धि लगातार तीसरे साल हासिल की है। लिस्ट में सॉफ्टवेयर डेवलपर एसएएस इंस्टीट्यूट दूसरे और मैन्युफैक्चरिंग कंपनी डब्ल्यू एल गोर तीसरे स्थान पर रही।

हर साल जारी होने वाली ‘दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बहुराष्ट्रीय कार्यस्थल’ की लिस्ट में 25 कंपनियों को रैंकिंग दी गई है। इसमें चौथे स्थान पर डेटा स्टोरेज स्पेशलिस्ट नेटएप और मोबाइल कम्युनिकेशन फर्म टेलीफोनिका पांचवें स्थान पर रही।

रिसर्च एवं सलाहकार कंपनी ‘ग्रेट प्लेस टु वर्क इंस्टिट्यूट’ की ओर से तैयार लिस्ट में ईएमसी कार्पोरेशन को छठे और सॉफ्टवेयर सेक्टर की दिग्गज कंपनी माइक्रोसाफ्ट को सातवें स्थान पर रखा गया है। इस लिस्ट में कोई भारतीय कंपनी शामिल नहीं है।

इस लिस्ट में बीबीवीए आठवें, मोनसैंटो नौवें और अमेरिकन एक्सप्रेस दसवें स्थान पर हैं। इसके अलावपा मैरियट को 11वें, बेलकॉर्प 12वें, स्काशिया बेंक13वें, ऑटोडेस्क 14वें, सिस्को 15वें, एटेंटो 16वें, डियाजियो 17वें, एकॉर 18वें, हयात 19वें और मार्स को 20वें स्थान पर रखा गया है।


Scroll To Top
Translate »