
लखनऊ. ये तो सुना है कि आपसी झगड़े का फायदा कोई और उठाता है, लेकिन मुलायम के पारिवारिक झगड़े से किसी और को नहीं बल्कि उन्हीं के बेटे अखिलेश को बड़ा फायदा हुआ है। एक सर्वे के मुताबिक चाचा-भतीजा और बाप-बेटे के इस लड़ाई में अखिलेश ने बाजी मार ली है। इस आपसी झगड़े ने जनता के बीच अखिलेश की छवी और मजबूत कर दी है।
सी-वोटर के एक सर्वे में सामने आया है कि पिछले एक महीने में अखिलेश की लोकप्रियता बढ़ी है। बहरहाल यूपी चुनाव में पार्टी के आपसी घमासाना का क्या साइड इफेक्ट होगा ये तो चुनाव का परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा। लेकिन फिलहाल तो अखिलेश की चांदी है।
दो सर्वे किया था
सी-वोटर के इस सर्वे के मुताबिक अखिलेश की लोकप्रीयता का ग्राफ पारिवार में हो रहे झगड़े की बीच तेजी से बढ़ी है। बता दें कि सी-वोटर ने मुलामय सिंह यादव, अखिलेश यादव, और उनके चाचा शिवपाल यादव को लेकर एक सर्वे सितंबर में किया और दूसरा अक्टूबर में। अक्टूबर वाले सर्वे में अखिलेश चमकते नजर आए हैं।
शिवपाल यादव की लोकप्रियता घटी
सर्वे के नतीजों के मुताबिक चाचा शिवपाल के मुकाबले अखिलेश को पसंद करने वाले लोगों की संख्या सितंबर में 77.1 प्रतिशत थी जो अक्टूबर में बढ़कर 83.1 प्रतिशत हो गई। यानी अखिलेश को चाहने वालों की संख्या 6 फीसदी बढ़ गई।सितंबर में 6.9 प्रतिशत लोगों ने उन्हें अपनी पहली पसंद बताया था, अक्टूबर में ये संख्या घटकर 6.1 प्रतिशत रह गई।
मुलाय मे से आगे अखिलेश
वहीं मुलायम और अखिलेश में लोग किसे सीएम देखना चाहेंगे ? इस सवाल के जवाब में जहां सितंबर में 66.7 प्रतिशत लोगों ने अखिलेश के पक्ष में जवाब दिया था वहीं अक्टूबर में करीब 75.7 प्रतिशत लोगों ने अखिलेश को पहली पसंद बताया।
https://rashtriyadinmaan.com
