भागवत बोले- हिंदुओं की घटती संख्या देशहित के लिए सही नहीं


 

mohan-bhagwat1pti-1471766878

आगरा: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने हिंदुओं की घटती संख्या को लेकर फिर चिंता जताई है। भागवत ने कहा कि हिंदुओं की घटती संख्या देशहित के लिए सही नहीं है। आगरा में अपने पांच दिवसीय दौरे के पहले दिन मोहन भागवत ने विश्व विद्यालय और महा विद्यालय के शिक्षकों को संबोधित किया।

गरीबों की शिक्षा पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि, आज गरीब आदमी शिक्षा नहीं ले सकता और सरकारी स्कूलों की हालत खस्ता है लिहाजा स्कूलों को उत्तम बनाना होगा।

कांग्रेस ने साधा निशाना

भागवत के इस बयान पर कांग्रेस ने जमकर निशाना साधा है। लखनऊ में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने धर्म के नाम पर बांटने का आरोप लगाते हुए कहा कि संघ हमेशा तोड़ने की बात करता है।

इससे पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत ने हिंदुओं की आबादी पर चिंता जाहिर करते हिंदुओं से ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील की थी। RSS प्रमुख ने कहा कि कोई भी कानून हिंदुओं को बच्चा पैदा करने पर पाबंदी नहीं लगाता है। भागवत ने कहा कि इस तरह के निर्णय परिवारिक परिस्थितियों और देश हित को ध्यान में रखते हुए लेना चाहिए।


Scroll To Top
Translate »