एल0डी0ए0 की बड़ी कार्यवाही,2 लाख वर्गफुट जमीन से अतिक्रमण हटाया


लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी के आदेश पर की गई कार्यवाही

अहिमामऊ-सुल्तानपुर रोड चैराहे के पास तकरीबन डेढ़ अरब रूपये की जमीन खाली कराई गई

लखनऊ |लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी द्वारा लखनऊ शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही जारी रखने के निर्देशों के क्रम में शनिवार को प्राधिकरण द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई। इस क्रम में अहिमामऊ-सुल्तानपुर रोड चैराहे के पास लगभग 2 लाख वर्गफुट जमीन से अवैध कब्जा/अतिक्रमण हटाया गया। खाली कराई गई इस जमीन की कीमत लगभग डेढ़ अरब रूपये है।
प्राधिकरण के सचिव पवन कुमार गंगवार ने बताया कि ग्राम-अहिमामऊ की खसरा संख्या-990, 991, 992, 1117, 1118, 1119पी, 1120पी, 1128पी, 1130, 1131, 1132, 1133, 1134, 1135, 1137 प्राधिकरण की अर्जित व नियोजित भूमि है। जिस पर कई वर्षों से कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा करके स्थाई व अस्थाई निर्माण करा लिये गये थे। उपाध्यक्ष द्वारा इस पूरी जमीन को खाली कराने हेतु कार्यवाही के आदेश दिये गये थे। उक्त आदेश के अनुपालन में आज विशेष कार्याधिकारी अमित राठौर एवं अरूण कुमार सिंह, अधिशासी अभियन्ता नवनीत कुमार शर्मा व तहसीलदार-अर्जन शशिभूषण पाठक की अगुवाई में प्राधिकरण पुलिस बल तथा थाना-सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस बल के सहयोग से उक्त जमीन पर से अवैध निर्माणों/अतिक्रमण को ढहा दिया गया।

तहसीलदार-अर्जन शशिभूषण पाठक ने बताया कि अहिमामऊ-सुल्तानपुर रोड चैराहे के पास स्थित इस जमीन पर लोगों द्वारा जगह-जगह टीन शेड डालकर घेरा बंदी की गई थी। इसके अलावा कुछ जगहों पर भवन निर्माण सामाग्री की डम्पिंग करते हुए झुग्गी-झोपड़ी व होटल-ढाबे बना लिये गये थे। इसमें कुछ हिस्से पर स्थाई निर्माण भी किये गये थे। उन्होंने बताया कि आज करीब 8 घण्टे चली कार्यवाही के दौरान लगभग 20 हजार वर्गमीटर (2 लाख वर्गफुट) जमीन से अवैध अतिक्रमण हटाया गया। खाली कराई गई इस जमीन की कीमत लगभग डेढ अरब रूपये है।


Scroll To Top
Translate »