यूपी में कांग्रेस को तगड़ा झटका,आरपीएन सिंह भाजपा में हुए शामिल


लखनऊ | यूपी में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। एक दिन पहले ही वह यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस की तरफ से स्टार प्रचारक घोषित किए गए थे। उन्होंने दिल्ली में भाजपा कार्यालय में यूपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली।

इस मौके पर आरपीएन सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का दिल है। जब यूपी तरक्की करेगा तो देश भी तरक्की करेगा और पिछले सात साल में जिस तरह से केंद्र की योजनाओं को राज्य में लागू किया गया वो प्रशंसनीय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यूपी में इस बार भी एक बार पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनने वाली है। सिंह के भाजपा में शामिल होने पर कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि कांग्रेस जो लड़ाई लड़ रही है वो बेहद मुश्किल है। इसके लिए दम चाहिए। आत्मविश्वास और बहादुरी चाहिए। इसे कायरता से नहीं लड़ा जा सकता है। वो जहां भी जा रहे हैं उन्हें शुभकामनाएं।


Scroll To Top
Translate »