नई दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार चुनाव परिणामों को ‘विभाजन पर एकता की जीत’ करार दिया और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को जीत पर बधाई दी।
राहुल ने ट्वीट किया, ‘इस जीत पर बिहार की जनता को, नीतीश जी को, लालू जी को बधाई। कांग्रेस नेताओं तथा कार्यकर्ताओं और महागठबंधन को बधाई।’ उन्होंने कहा, ‘यह विभाजन पर एकता की जीत है। अहंकार पर विनम्रता की जीत, नफरत पर प्यार की जीत है। बिहार की जनता की जीत है।’
https://rashtriyadinmaan.com

